प्रियंका के बेटे के नाम में जुड़ा है 'राजीव', पहली बार मतदान कर बताया, क्या है दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या

Published : Feb 08, 2020, 01:52 PM ISTUpdated : Feb 08, 2020, 01:57 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने वोट किया। यह पहला मौका था जब प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने वोट किया। उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने पर अच्छा लगा। सभी को मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मुझे लगता है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर करना चाहिए। सभी ने लोधी एस्टेट में बूथ नंबर 114 और 116 पर अपना वोट डाला। 

PREV
111
प्रियंका के बेटे के नाम में जुड़ा है 'राजीव', पहली बार मतदान कर बताया, क्या है दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या
18 से 19 साल के 2,32,815 मतदाता : दिल्ली चुनाव में 1,47,86,382 लोगों को मतदान का अधिकार है जिनमें से 2,32,815 मतदाता 18 से 19 साल के आयु वर्ग के हैं। चुनाव के लिए तीन सप्ताह से अधिक समय तक चला तूफानी प्रचार गुरूवार को शाम छह बजे थम गया।
211
वाड्रा फैमिली ने मतदान किया। रेहान ने पहली बार मतदान किया।
311
(मतदान के लिए जाते हुए) 70 सीटों पर 672 उम्मीदवार : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 672 उम्मीदवार मैदान में हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (आसूचना) प्रवीर रंजन ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियों को सुरक्षा कारणों से तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक संवेदनशील मतदान केंद्रों की बात है तो 516 जगहों पर 3704 बूथ इस श्रेणी में आते हैं।
411
(मतदान लिस्ट में रेहान का पूरा नाम) रेहान को करीब से जाननें वालों का कहना है वे अपनी मां की तरह काफी मिलनसार हैं।
511
प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। प्रियंका ने मुरादाबाद (यूपी) के कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ शादी की थी। मिराया और रेहान उनके बच्चे हैं।
611
(रेहान अपने पिता और बहन के साथ) रॉबर्ट-प्रियंका के दोनों बच्चों का स्पोर्ट्स में इंट्रेस्ट है। बेटी मिराया बास्केटबॉल खेलती हैं तो बेटे रेहान को शूटिंग पसंद हैं।
711
रेहान की स्पोर्ट्स में भी गहरी रूचि है। उनको शूटिंग करना बेहद पसंद है। कुछ साल पहले रेहान को राजस्थान के शूटिंग रेंज में निशाना लगाते भी देखा गया था।
811
रेहान का पूरा नाम रेहान राजीव वाड्रा है।
911
प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। प्रियंका ने मुरादाबाद (यूपी) के कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ शादी की थी। मिराया और रेहान उनके बच्चे हैं।
1011
इससे पहले रेहान ने अपनी मां राहुल के साथ अमेठी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने गांव वालों से बातचीत कर खाना भी खाया था और वहीं गांव में ही रात बिताई थी।
1111
मतदान लिस्ट के मुताबिक, रेहान की उम्र 19 साल है।

Recommended Stories