ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलते हैं यानी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देता है। कुछ के लिए ये शुभ होता है तो कुछ के लिए अशुभ।
- मंगल का मकर राशि में प्रवेश करना मेष राशि के लोगों के लिए शुभ फल प्रदान कर सकता है। मेष राशि के लोगों के दशम भाव यानि कर्म भाव में मंगल ग्रह गोचर करेंगे।
- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल ही हैं इसलिए आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नई जगह कार्य करना चाहते हैं तो आपको अवसर मिल सकता है।
- कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति और आर्थिक उन्नति दोनों ही प्राप्त हो सकती हैं। यदि आपका व्यापार है तो मंगल का यह गोचर आपको धन लाभ दिला सकता है।
24
- वृषभ राशि के लोगों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर लाभकारी परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के लोगों के नवम भाव यानि भाग्य स्थान में मंगल ग्रह गोचर करेंगे।
- इस समय भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता ही प्राप्त होगी।
- वृषभ राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। यदि वृषभ राशि के लोग व्यापार में निवेश करने के इच्छुक हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा।
34
- धनु राशि के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। मंगल ग्रह धनु राशि के द्वितीय भाव अर्थात धन स्थान में प्रवेश करेंगे।
- जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही यदि आप कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें भी आपको अचानक से कोई लाभ मिल सकता है।
44
- मीन राशि के लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से समृद्धि प्रदान कर सकता है। मंगल ग्रह मीन राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव यानि आय स्थान में गोचर करेंगे।
- इस वजह से मीन राशि के लोगों को कई जगह से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपका व्यवसाय है तो आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति और मंगल देव में मित्रता का भाव है। इसलिए मंगल का यह गोचर आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi