27 फरवरी को शुक्र करेगा मकर राशि में प्रवेश, जानिए किन लोगों की बढ़ सकती है परेशानी और किसे होगा फायदा

Published : Feb 25, 2022, 08:59 AM IST

उज्जैन. भौतिक सुख-सुविधाओं और प्रेम का स्वामी शुक्र 27 फरवरी को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 31 मार्च की सुबह तक रहेगा, इसके बाद कुंभ राशि में आगे बढ़ेगा। बुध और शनि इस समय मकर राशि में ही हैं और मंगल ग्रह भी 26 फरवरी को इस राशि में प्रवेश करेगा और इसके बाद शुक्र। इस तरह मकर राशि में 4 ग्रहों की युति बन जाएगी। शुक्र ग्रह के बारे में बात की जाए तो मकर राशि में शुक्र का जाना कुछ लोगों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा तो कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। किस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा, आगे जानिए…  

PREV
112
27 फरवरी को शुक्र करेगा मकर राशि में प्रवेश, जानिए किन लोगों की बढ़ सकती है परेशानी और किसे होगा फायदा

शुक्र का प्रभाव आपको बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
 

212

शुक्र का प्रभाव धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थीगण विदेश में पढ़ाई करने के विषय में भी सोच रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
 

312

शुक्र कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा, इसीलिए किसी भी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी किंतु षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है,स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
 

412

शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में आ रही अड़चनों में कमी आएगी। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो यह अवसर अनुकूल है। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा अच्छी सफलता के लिए पढ़ाई में और मेहनत करें।
 

512

गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा । धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
 

612

प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे विशेष करके प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग बन रहे हैं।
 

712

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा के समय सामान चोरी हो सकता है, सावधानी रखें। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहें हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
 

812

कठिन परिस्थितियों में भी आप संयम नहीं खोएंगे और विजय पाएंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कार्य योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
 

912

शुक्र का प्रभाव अप्रत्याशित आर्थिक उतार-चढ़ाव ला सकता है, दिया गया धन वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक एकता बनाए रखें, अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा होगा तो समाप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े अन्य मामले भी संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 
 

1012

शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। अगर कोई बड़ा फैसला लेना चाह रहे हैं तो देर न करें। शादी-विवाह से संबंधित बातचीत सफल होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है।
 

1112

शुक्र अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। ऐशो-आराम की चीजों पर अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। शादी-विवाह की बातों में थोड़ा और विलंब हो सकता है। कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 
 

1212

शुक्र हर तरह से अच्छी सफलता दिलाने में सहायक रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories