उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। जिसकी कुंडली में मंगल ग्रह शुभ स्थिति में होता है, वो व्यक्ति बहुत ही साहसी और निडर होता है। सेना, पुलिस या शौर्य से संबंधित क्षेत्र में वह अपना नाम कमाता है। इसे क्रूर ग्रह भी कहते हैं। जब ये ग्रह अशुभ फल देता है तो व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। वर्तमान में ये ग्रह वृषभ राशि में वक्री अवस्था में है। (Mangal Margi Rashifal 2023) ये ग्रह 13 जनवरी को इसी राशि में मार्गी होने वाला है यानी अब ये ग्रह सीधा चाल चलेगा। ऐसा होने से कई राशि वालों को इसका शुभ फल प्राप्त होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। मंगल की चाल में परिवर्तन होने से इस राशि के लोगों को बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं और उनसे होने वाले लाभ में भी वृद्धि होगी। इस राशि के जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं, उनके लिए भी लाभ की स्थिति बनेगी। अटका हुआ पैसा इस समय वापस मिल सकता है।
24
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों की कामना पूरी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो वह भी इस समय दूर हो सकती है। कुल मिलाकर इस समय इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
34
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो मंगल के मित्र हैं। मंगल के मार्गी होने से इस राशि के स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। करियर को लेकर जो परेशानी बनी हुई थी, वह दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन की तकलीफें भी इस समय दूर होने की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और आपके टारगेट भी समय पर पूरे होंगे।
44
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोगों को जमीन-जायदाद से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नया वाहन भी ये लोग खरीद सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और अविवाहितों के संबंध तय हो सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेसमैन दोनों के लिए मंगल का मार्गी होना शुभ फल देने वाला रहेगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi