Published : Jan 06, 2020, 12:24 PM ISTUpdated : Jan 07, 2020, 10:11 AM IST
मुंबई. गोल्डन ग्लोब 2020 अवॉर्ड सेरेमनी लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में हुई। अवॉर्ड के रेड कारपेट पर कई सेलेब्स स्टाइलिश, बोल्ड और ग्लैमर लुक में नजर आए। वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनास के साथ इवेंट के रेड कारपेट पर स्पॉट हुई। इस मौके पर प्रियंका का बोल्ड और गॉजियस लुक देखने को मिला। प्रियंका ने डीप नेक का पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। उन्होंने अपने इस लुक को डायमंड ईयरिंग्स और स्टेटमेंट नेकपीस के साथ टीमअप किया था। प्रियंका का मेकअप लाइट था। रेड लिपस्टिक, पिंक ब्लश उनके स्टनिंग लुक सूट कर रहा था। वहीं, निक ब्लैक सूट में नजर आए। दोनों ही रेड कारपेट पर रोमांटिक मूड में नजर आए और फोटोग्राफर्स को भी जमकर पोज दिए।
इवेंट में सेम मेंडिस निर्देशित '1917' को इस बार की बेस्ट फिल्म चुना गया है। बेस्ट एक्टर का खिताब जोकिन फीनिक्स को 'जोकर' के लिया दिया गया। वहीं, रीनी जैलवेगर को 'जूडी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। म्यूजिकल-कॉमेडी कैटेगिरी में इस बार लियोनार्डो डि कैप्रियो की 'वन्स अपॉन ए टाइम' को बेस्ट मूवी चुना गया है। म्यूजिक-कॉमेडी कैटेगरी में ‘रॉकेटमैन’ के लिए टैरॉन ईगर्टन को बेस्ट एक्टर (मेल) का पुरस्कार दिया गया। वहीं, इसी कैटेगरी में ऑक्वाफीना ‘फेयरवेल’ के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) चुनी गईं। सैम मेंडिस को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। सैम को यह अवॉर्ड ‘1917’ के लिए दिया गया।
211
10 छोटे पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा।
311
इवेंट के रेड कारपेट पर स्कारलेट जॉनसन और निकोल किडनेम।
411
इवेंट में रीज विदरस्पून।
511
इवेंट में ब्लैक ऑफ शेल्डर गाउन में दिखीं जेनिफर एनिस्टन।
611
ब्लैक कलर की बोल्ड गाउन में कैरी वाशिंगटन।
711
ग्रीन कलर की प्रिंटेड गाउन में सिंगर टेलर स्विफ्ट।
811
रेड कारपेट पर रेनी जेल्वेगर, सलमा हायक, शैलेने वूडली।
911
इवेंट में ग्विनिथ पाल्ट्रो और जेनिफर लोपेज।
1011
रेड कारपेट पर फैमिली के साथ पियर्स ब्रॉसनन।
1111
अवॉर्ड शो में सिंगर बियोंस और उनके हसबैंड से बात करतीं जेनिफर लोपेज।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।