दुनिया की अमीर सिंगर की लिस्ट में नाम दर्ज कराने वाली मॉडल को मिला ये अवॉर्ड, देखें फोटोज

Published : Feb 08, 2020, 12:13 PM IST

मुंबई. दुनियाभर को अपने गानों से दीवाना बनाने वाली हॉलीवुड सिंगर रिहाना को राष्ट्रपति पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। 51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल इमेज अवॉर्ड्स में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में बेयोंसे को सभी कैटेगरी में कुल आठ नॉमिनेशन मिले हैं। 

PREV
15
दुनिया की अमीर सिंगर की लिस्ट में नाम दर्ज कराने वाली मॉडल को मिला ये अवॉर्ड, देखें फोटोज
रिहाना से पहले यह पुरस्कार, मोहम्मद अली, जैसी जैक्सन, लॉरिन हिल, कॉलिन पॉवेल समेत कई स्टार्स को मिल चुका है। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, रिहाना बीते 20 साल में सबसे कामयाब कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
25
रिहाना को उनके पहले दो स्टूडियो अलबम म्यूजिक ऑफ द सन (2005) और ए गर्ल लाइक मी (2006) की रिलीज के बाद दुनियाभर में पहचान मिली।
35
रिहाना अब अपने गानों के साथ फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके फैशन ब्रांड का नाम फेंटी है। इसे प्रमोट करने के लिए रिहाना अलग-अलग देशों में इवेंट और शोज करती हैं।
45
पिछले साल रिहाना को फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की सबसे अमीर महिला सिंगर की लिस्ट में शामिल किया था। 250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचकर, रिहाना दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक हैं।
55
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

Recommended Stories