मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी पूरी दुनिया में काफी चर्चित है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में अक्सर दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है। अब इनकी जोड़ी की हर कोई तारीफ करता है, लेकिन निक और प्रियंका की जब शादी हुई थी तो इनकी एज डिफरेंस के कारण इन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था। अब हाल ही में एक रियलिटी शो में इसी डिफरेंस पर निक ने सबकी बोलती बंद कर दी।
निक जोनस इन दिनों एक सिंगिंग रियलिटी शो जज कर रहे हैं। इसी शो में एक और जज हैं कैली क्लार्कसन, जिन्होंने प्रियंका और निक के एज डिफरेंस को लेकर उनकी टांग खींचने की कोशिश की। कैली ने मजाकिया अंदाज में निक से उम्र को लेकर सवाल किया।
27
कैली ने पूछा, 'मेरी उम्र 37 साल है, आपकी तो शायद 27 है ना?' इसी सवाल पर निक ने जवाब दिया, 'मेरी पत्ती की उम्र 37 साल है और मुझे उस बात से कोई दिक्कत नहीं है। (it's cool)'
37
निक जोनस का ये जवाब सुनने के बाद सभी शॉक्ड रह गए और सबकी बोलती बंद हो गई। बता दें, निक और प्रियंका के बीच 10 साल का अंतर है। निक 27 के तो प्रियंका 37 की हैं।
47
दोनों की एज में भले ही 10 साल का अंतर है, लेकिन इनके प्यार में कभी भी ये बाधा नहीं बनी। दोनों साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
57
निक से पहले प्रियंका चोपड़ा भी इसी मुद्दे पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें लगता है कि मीडिया उनसे ज्यादा ट्रोलर्स को तवज्जो देती है।
67
प्रियंका ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि वो तो इन ट्रोलर्स के बारे में बात ही नहीं करती हैं और वैसे भी उन्होंने कहा था कि वो 150 लोगों के कहने पर अपना नजरिया नहीं बदल लेंगी।
77
बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में दिसंबर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। इनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।