प्रियंका चोपड़ा के 10 साल छोटे पति ने किया खुलासा, बताया शादी से पहले किसे और कहां पर किया था kiss

Published : Jul 29, 2020, 01:20 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की जोड़ी फैंस की पंसदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की एक झलक तक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रियंका से शादी से पहले निक जोनस कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्हें पहली बार 13 साल की उम्र में ही प्यार हो गया था। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान निक ने अफेयर को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्होंने पहली बार किसे और कहां पर kiss किया था।  

PREV
15
प्रियंका चोपड़ा के 10 साल छोटे पति ने किया खुलासा, बताया शादी से पहले किसे और कहां पर किया था kiss

निक जोनस ने बताया था कि उनका पहला प्यार माइली साइरस थीं। उनसे उनकी मुलाकात 2006 में एक चैरिटी इवेंट में हुई थी और दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों की उम्र उस वक्त 13 साल थी। माइली अपनी ऑटोबायॉग्रफी में भी अपनी लव लाइफ का जिक्र किया है।

25

वहीं, निक जोनस भी एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि माइली साइरस वह पहली लड़की थीं, जिसे उन्होंने kiss किया था। निक ने बताया था कि उन्होंने माइली को हॉलीवुड में कैलिफोर्निया पिज्जा किचन के बाहर kiss किया था। 

35

निक ने यह भी बताया था उन्होंने kiss पिज्जा खाने के बाद किया था, जिसमें ढेर सारा प्याज था। सिंगर ने कहा था कि उन्हें मालूम था कि उनकी सांस से बुरी स्मेल आ रही थी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो माइली ने पहली बार kiss किसी लड़की को किया था।

45

बहरहाल, इन दिनों निक जोनस पति प्रियंका के साथ घर में ही टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से दोनों फैमिली को टाइम दे पा रहे हैं। बता दें, हाल ही में निक की भाभी को बेटी पैदा हुई है और निक-प्रियंका चाचा-चाची बने हैं। 

55

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में 10 साल का अंतर है। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। दोनों ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लिए थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories