Russia-Ukraine war के बीच फॉर्मर मिस यूक्रेन ज्वाइन कर रही हैं सेना?अनास्तासिया लेना ने खुद बताई सच्चाई

Published : Mar 02, 2022, 07:34 PM ISTUpdated : Mar 02, 2022, 07:37 PM IST

मुंबई. यूक्रेन और रूस के युद्ध (Russia-Ukraine war) होने के बाद से ही तबाही के मंजर देख पूरी दुनिया हैरान हैं। हर तरफ गोले-बारूद से तबाह हुए घर, सड़क, गाड़ी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हजारों बेगुनाहों की मौत हो रही है। लेकिन यूक्रेन (Ukraine) झुकने को तैयार नहीं हैं। वहां के नागरिक अपने सैनिकों के साथ खड़े हैं, वो अपने वतन के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना (Anastasiia Lenna) की हाथ में बंदूक लिए तस्वीर भी काफी वायरल है। लोगों का कहना है कि वो आर्मी में शामिल हो गई हैं। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और है। आइए आपको अनास्तासिया लेना का सच बताते हैं...

PREV
17
Russia-Ukraine war के बीच फॉर्मर मिस यूक्रेन ज्वाइन कर रही हैं सेना?अनास्तासिया लेना ने खुद बताई सच्चाई

इस तस्वीर को देखकर दावा किया जा रहा था कि वह रशिया के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार हैं। वो बंदूक लेकर जंग में उतर पड़ी हैं। 
 

27

इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान था। कई लोग पूर्व मिस यूक्रेन की तारीफ कर रहे थे। लेकिन इस तस्वीर की क्या सच्चाई हैं वो अनास्तासिया लेना ने खुलासा किया है। रूस और यूक्रेन (russia ukraine conflict) को लेकर भी उन्होंने कुछ बातें कही हैं।

37

सबसे पहले बता दें कि अनास्तासिया ने बीते दिनों एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में वह हाथ में गन लिए थीं। साथ में कैप्शन लिखा था 22.02.2022। साथ में हैशटैग था स्टैंड विद यूक्रेन (#standwithukraine)। 

47

 मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना ने इस तस्वीर के बारे में बताते हुए कहा कि मैं एक सेना नहीं हूं, सिर्फ एक महिला हूं, सिर्फ सामान्य इंसान हूं। वो बस एक व्यक्ति हैं, मेरे देश के सभी लोगों की तरह।'

57

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो आर्मी नहीं जॉइन की है। उन्होंने लिखा, 'मेरी प्रोफाइल की सभी तस्वीरें लोगों को प्रेरणा देने के लिए हैं। साथ ही यह दिखाने के लिए कि यूक्रेन की महिलाएं स्ट्रॉन्ग हैं।'

67

इसके अलावा उन्होंने अपने लंबे चौड़े पोस्ट में कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के सभी लोगों से बोलती हूं।  यूक्रेन में युद्ध बंद करो! लोगों को नहीं मरना चाहिए! यह सब हम मिलकर रोक सकते हैं।

77

पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया ने लिखा है कि लाखों लोगों की तरह उन्होंने बुधवार को सामान्य जिंदगी जी थी। उन्होंने दूसरे देशों का शुक्रिया भी अदा किया कि वह यूक्रेन का सपोर्ट कर रहे हैं।

और पढ़ें:

Nia Sharma ने स्पॉट ब्रा के नीचे घाघरा पहन लूट ली महफिल, शॉर्ट ड्रेस में पूजा हेगड़े ने बिखेरा जलवा

संजीदा शेख से अलग होने के बाद Aamir Ali की जिंदगी में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री! फैंस पूछ रहे सवाल

Aryan Khan Drugs Case: ड्रग्स केस में आर्यन के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत, NCB ने बताई ये बात

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories