Ukraine की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का का भी है मनोरंज जगत से नाता, दुनियाभर में हो रही उनकी चर्चा

Published : Mar 04, 2022, 09:59 PM ISTUpdated : Mar 04, 2022, 10:00 PM IST

मुंबई. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध (russia ukraine War) छिड़ा हुआ है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ( Volodymyr Zelenskyy) का नाम हर किसी की जुबान पर हैं। उनकी हिम्मत को लेकर हर कोई दाद दे रहा है। वो अपने देशवासियों के दिलों में विश्वास बढ़ाने के लिए खुद मैदान में उतर गए है। उनके इस दृढ़ निश्चय में उनकी पत्नी यानी यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का (Olena Zelenska) का भी खूब साथ मिल रहा है। वो भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं ओलेना जेलेंस्का के बारे में...  

PREV
17
Ukraine की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का का भी है मनोरंज जगत से नाता, दुनियाभर में हो रही उनकी चर्चा

ओलेना जेलेंस्का अपने पति और देशवासियों के साथ खड़ी हैं। ओलेना जेलेस्का अपने पति वोल्दोमिर जेलेंस्की के साथ देश नहीं छोड़ने का फैसला कीं। ओलेना का भी कभी मनोरंजन जगत से नाता रहा है। उसके बारे में आगे बात करेंगे। इससे पहले जानते हैं कि वो क्यों चर्चा में हैं।

27

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना ने पति के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे प्यारे देशवासियों! मैं आज आप सभी को टीवी पर, सड़कों पर, इंटरनेट पर देख रही हूं। मैं आपके पोस्ट और वीडियो देख रही हूं और मुझे गर्व है कि मैं आपके साथ अपने देश की धरती पर रह रही हूं। मुझे गर्व है कि मैं अपने पति और जनता के बीच में हूं।

37

इसके आगे उन्होंने लिखा, 'यह बच्चा कीव बम शेल्टर में पैदा हुआ था। इसे अलग हालात में और शांति के माहौल में पैदा होना चाहिए था। बच्चों को यही देखना चाहिए कि हम सेना हैं, सेना ही हम हैं। ये बच्चे जो बम शेल्टर में पैदा हुए हैं, इन्होंने अपना बचाव खुद किया है।'

47

उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। ओलेना जेलेंस्का और उनके पति वोल्दोमिर जेलेंस्की दोनों मनोरंजन जगत से जुड़े थे। वोल्दोमिर जहां स्टैंडअप कॉमेडियन और डांसर थे। वहीं, ओलेना स्क्रीन राइटर थीं।  

57

ओलेना एक प्रोडक्शन हाउस (स्टूडियो क्वार्टल-95) की को-फाउंडर हैं। वह आज भी कुछ शो और फिल्मों में राइटिंग का काम करती हैं। वो महिला अधिकारों  के लिए काम करती हैं। 

67

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का का जन्म 1978 में क्रिवी रिह में हुआ।राष्ट्रपति जेलेंस्की का भी जन्म इसी शहर में इसी साल हुआ था। कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई। 17 साल की उम्र में दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। 8 साल डेट करने के बाद 2003 में उन्होंने शादी कर ली।

Recommended Stories