Russia की ये सुपरमॉडल्स जब रैंप पर करती हैं कैटवॉक, फिगर देख मर मिटते हैं फैंस

मुंबई. रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जंग जारी है। हर तरफ इस युद्ध के चर्चे हो रहे हैं। अंदर से हर कोई इस जंग के दुष्परिणाम से भयभीत है। हजारों बेगुनाह की मौत दो देशों की दुश्मनी में हो रही है। मनोरंजन जगत भी इस वॉर को लेकर चिंता जाहिर कर रहा है। लेकिन हम इस तनातनी के बीच कुछ अलग जानकारी देंगे, जो आपके मूड को थोड़ा सा ठीक करेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं रूस के सुपरमॉडल्स(Russian supermodels) के बारे में जो रैंप पर जैसे ही उतरती हैं, हर किसी की धड़कने थम जाती है। वो अपनी परफेक्ट फिगर और सुपर कॉन्फिडेंट की वजह से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। आइए नीचे देखते हैं रूस के कुछ सुपरमॉडल्स को...

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2022 11:50 AM IST / Updated: Feb 25 2022, 06:09 PM IST

16
Russia की ये सुपरमॉडल्स जब रैंप पर करती हैं कैटवॉक, फिगर देख मर मिटते हैं फैंस

कहते हैं रूस की लड़कियां बेहद खूबसूरत होती हैं। रूस के बारे में कहा जाता है कि इसकी पहचान यहां पड़ने वाली ठंड है और दूसरी यहां की हसीन लड़कियां। इसकी बानगी मनोरंजन इंडस्ट्री में दिखाई देता है। यहां की एक्ट्रेस और सुपरमॉडल की खूबसूरती शब्दों के परे होती हैं। सुपरमॉडल की लिस्ट में पहला नाम है Irina Shayk का। 

26

बड़ी-बड़ी हरी आंखों वाली और बेहद ही लंबी इरीना (Irina Shayk) सेक्सी बवंडर हैं। 2004 में पहला बड़ा मौका मिला, जब उसने अपने मूल चेल्याबिंस्क में एक सौंदर्य प्रतियोगिता जीती। वह 18 साल की थीं और वहीं से उनके मॉडलिंग करियर ने उड़ान भरी। अब तक वो कई ब्रैंडस का चेहरा बन चुकी हैं और मैगजीन पर कवर्स पर छाई रहती हैं।

36

 नतालिया वोडियानोवा (Natalia Vodianova) बेहद ही हसीन हैं। मर्लिन मुनरो ने एक बार कहा था कि सुंदरता पर ध्यान जाता है, लेकिन व्यक्तित्व दिल को छू लेता है। यह बात नतालिया पर सटीक बैठती है। वह अपनी दो बहनों के साथ गोर्कीमें गरीबी में पली-बढ़ी।  उन्हें मां की मदद करने के लिए स्कूल छोड़ना पड़ा था। लेकिन कहते हैं ना किस्मत कब बदल जाए नहीं पता। नतालिया एक स्थानीय मॉडलिंग एजेंसी में शामिल हो गईं। वो 17 साल की उम्र में पेरिस में रैंप वॉक करने पहुंच गई थी। वो 2000 में  ब्रेकआउट सुपरमॉडल बन गईं। 

46

साशा पिवोवरोवा (Sasha Pivovarova) की पैदाइश भी मॉस्को में हुई है। उन्होंने रशियन स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।  साशा को मॉडलिंग के क्षेत्र में जाने के लिए एक फोटोग्राफर जो अब उनका हमसफर है इगोर विष्णकोव (Igor Vishnyakov) ने की। उन्होंने साशा की कई तस्वीरें निकाली और उसे न्यूयॉर्क स्थित आईएमजी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को भेज दिया। जिसमें वो चुन ली गई। इसके बाद से उनका मॉडलिंग करियर शुरू हुआ।

56

अन्ना व्यालिट्सिना (Anna Vyalitsyna) रूस की फेमस सुपरमॉडल में शुमार हैं। इनका जन्म एक डॉक्टर परिवार में हुआ। लेकिन बचपन से ही इन्हें मॉडलिंग करने का शौक था।उन्होंने 15 साल की उम्र में संयोग से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अन्ना ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि परफेक्ट फिगर की स्वामिनी भी हैं।

66

साशा लुस( Sasha Luss) रूस की टॉप सुपरमॉडल हैं। मॉस्को में इनकी पैदाइश हुई। साशा बैले डांसर बनना चाहती थीं। लेकिन टखने में चोट लगने की वजह से उन्हें अपना सपना छोड़ना पड़ा। जब साशा 13 साल की थी तब उनकी मां ने उन्हें एक मॉडलिंग एजेंसी के पास ले गईं। जहां उन्हें कैटवॉक करना सिखाया गया। कई सालों बाद वो मॉस्को फैशन वीक में अपना पहला कैटवॉक करके हर किसी को अपना मुरीद बना दिया। 

और पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन को देख प्रियंका चोपड़ा का झलका दर्द, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

बिना मेकअप और चप्पलों में ही बहन के घर पहुंची KAREENA KAPOOR, भागता-दौड़ता दिखा TAIMUR ALI KHAN

Bheemla Nayak Review:पवन कल्याण-राणा दग्गुबाती की एक्टिंग देख फैंस हुए खुश, मूवी को बताया ब्लॉकबस्टर

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos