Published : Mar 04, 2022, 08:41 PM ISTUpdated : Mar 04, 2022, 08:46 PM IST
मुंबई. महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का शुक्रवार (4मार्च 2022) को निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के र्व क्रिकेटर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही हैं। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 52 साल के शेन वॉर्न के जाने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। पूर्व क्रिकेटर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई कहानियां छोड़कर गए हैं। आइए उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और विवादित किस्सों को जानते हैं...
शेन वॉर्न दिलफेंक थे। सेक्स स्कैंडल की वजह से ही शेन वॉर्न काफी सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा शेन वॉर्न की दो लड़कियों के साथ फोटो काफी वायरल हुई थी जिसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसी वजह से साल 2005 में उनकी पत्नी सिमोन कालाहन (Simone Callahan) से तलाक हो गया था। पूर्व क्रिकेटर अपने पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में बताया था कि उनकी वजह से ही तलाक हुआ। जब उनकी पत्नी को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो उसका दिल टूट गया और उसने मुझे छोड़ दिया।
27
सिमोन कालहन से अलग होने के बाद शेन वॉर्न का दिल 11 से ज्यादा महिलाओं के लिए धड़का। जिसमें एक हॉलीवुड एक्ट्रेस भी थी। एक्ट्रेस लिज हर्ले (liz hurley) के साथ वॉर्न की सगाई भी हो गई थी। दोनों शादी करने वाले थे। साल 2010 में शुरू हुआ यह रिश्ता साल 2013 में टूट गया। किसी वजहों से दोनों के बीच दूरियां आ गई और फिर ब्रेकअप हो गया।
37
शेन वॉर्न का नाम प्ले ब्वाय मॉडल एमिली से भी जुड़ा। साल 2014 में दोनों के बीच अफेयर के किस्से छाये रहे। लेकिन तीन महीने में ही उनका रिश्ता टूट गया।
47
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दिग्गज स्पिन गेंदबाज का दिल हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गो रॉबी (Margot Robbie) के लिए धड़का। उस वक्त शेन वॉर्न की उम्र 51 साल थी।
57
कई बार विवादों में रहे शेन वॉर्न के तीन बच्चे हैं। कई बार बच्चों के साथ वो इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते रहते थे। वो और उनकी एक्स वाइफ मिलकर तीनों बच्चों की परवरिश कर रहे थे।
67
वॉर्न की संपत्ति की बात करें तो वो दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में शुमार थे। वो 394 करोड़ रुपए रुपए के मालिक थे।
77
शेन वॉर्न का कार कलेक्शन काफी छोटा रहा। पूर्व क्रिकेट के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें थी। कारों के संग्रह में मर्सिडीज एसयूवी भी शामिल था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।