TV एक्ट्रेस के साथ सरेआम फ्लर्ट करता दिखा ये भारतीय क्रिकेटर, दुबई से लौटने के बाद कर सकते हैं प्यार का इजहार

स्पोर्टस डेस्क : क्रिकेट और बॉलीवुड का शुरू से ही खास रिश्ता रहा है और कई खिलाड़ियों के एक्ट्रेस के साथ रिलेशन रहे हैं। अब इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के ओपिनिंग प्लेयर पृथ्वी शॉ का नाम भी जुड़ सकता है। दरअसल, पृथ्वी के साथ प्राची सिंह के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते देखे हैं जिसके बाद इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2020 6:21 AM IST / Updated: Sep 10 2020, 11:54 AM IST

17
TV एक्ट्रेस के साथ सरेआम फ्लर्ट करता दिखा ये भारतीय क्रिकेटर, दुबई से लौटने के बाद कर सकते हैं प्यार का इजहार

पृथ्वी शॉ फिलहाल शारजाह यूएई में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ आईपीएल 2020 के लिए प्रैक्टिस में जुटे हैं लेकिन इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

27

कहा जा रहा है कि पृथ्वी शॉ एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक्ट्रेस प्राची सिंह काफी कमेंट्स कर रही हैं। दोनों एक - दूसरे से बहुत बातें कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही हैं।

37

हाल ही में पृथ्वी शॉ ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिस पर प्राची ने कमेंट किया कि इस हंसी की बहुत याद आ रही है। पृथ्वी शॉ ने भी उनके इस कमेंट पर शरमाते हुई इमोजी सेंड की। 

47

सिर्फ एक पोस्ट पर नहीं पृथ्वी शॉ के हर पोस्ट पर प्राची लाइक और कमेंट करती हैं। दोनों के बीच चैट पर ही लंबी बातें हो जाती है। 
 

57

बता दें कि पार्ची सिंह फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं और कलर्स चैनल पर आने वाले डेली सोप उड़ान में रोल निभा रही हैं। वे मॉडल और डांसर हैं। प्राची गजब का बैले डांस भी करती हैं।

67

वहीं, पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट का उभरते हुए प्लेयर हैं। 18 साल की उम्र में ही उन्होंने टेस्ट डेब्यू कर शानदार शतक जड़ा था। शॉ को टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार माना जाता है और उनकी तुलना सचिन और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों से की जाती है।

77

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है सदियों से बॉलीवुड और क्रिकेटरों के बीच बहुत ही गहरा रिश्ता रहा है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटरों के रिश्ते रहे हैं और कई ने शादी भी की हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos