अब बॉलीवुड से क्रिकेट तक पहुंची नेपोटिज्म की आग, दुबई में सचिन तेंदुलकर के बेटे को देख लोगों ने कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL)2020 बस कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। पहला मैच मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians)और चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के मैच शुरू होने से पहले मुबंई इंडियंस के खेमें से बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बेटा अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस ज्वाइन कर सकते हैं। दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने हाल में मुबंई इंडियंस के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसके बाद कई क्रिकेट फैंस का गुस्सा उनपर फूट पड़ा। एक तरफ जहां उनकी इस फोटो पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग इसे नेपोटिज्म भी कह रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में एक नेट्स गेंदबाज के रुप में शामिल किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 15, 2020 2:35 PM IST / Updated: Sep 15 2020, 08:07 PM IST

17
अब बॉलीवुड से क्रिकेट तक पहुंची नेपोटिज्म की आग, दुबई में सचिन तेंदुलकर के बेटे को देख लोगों ने कही ये बात

आईपीएल शुरू होने में बेहद कम वक्त बचा है। उससे पहले सभी टीम अपनी फिटनेस के साथ ट्रेनिंग पर ध्यान दे ही है। आईपीएल इस बार यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा।

27

आईपीएल का पहला मैच पिछले बार की चैंपियन और चार बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

37

इस दौरान मुबंई इंडियंस के खेमें से एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते है।

47

हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ पूल मे एंजॉय करते देखा गया है जिसके बाद फैंस ने इसपर कड़ी नाराजगी जताई और नेपोटिज्म (Nepotism) तक की बात कहीं।

57

रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में नेट्स गेंदबाज के रुप में शामिल किया गया है। अर्जुन मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को नेट्स पर गेंदबाजी करवाने वाले हैं।

67

ये पहला मौका नहीं है जब अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के कैंप में देखा गया है इससे पहले बुमराह के साथ अर्जुन का एक वीडियो वायरल हुआ था।

77

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर का अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह से वो टीम के साथ जुड़ रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि वो जल्द ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos