साक्षी से पहले 4 खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ उड़ी थी धोनी के अफेयर की बात, जानें आखिर कौन थीं वो

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व और सीएसके के कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बारे में हम बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में शायद कम ही लोगों को पता है। एमएस धोनी और साक्षी (Sakshi Dhoni) एक दूसरे के साथ जिंदगी जी रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं साक्षी से पहले धोनी 4 एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। इनमें एक से रिलेशन तो उनके दोस्त और सीएसके के उप कप्तान सुरेश रैना (Suresh Raina) ने ही करवाया था।

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2020 11:20 AM IST / Updated: Sep 16 2020, 05:37 PM IST

17
साक्षी से पहले 4 खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ उड़ी थी धोनी के अफेयर की बात, जानें आखिर कौन थीं वो

धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की जोड़ी सभी को पसंद है। दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं। दोनों हंसी - खुशी बेटी जीवा (ziva) के साथ लाइफ जी रहे हैं।

27

क्या आप जानते हैं साक्षी से शादी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 4 एक्ट्रेस से अफेयर की खबरें थी? आपको बताते हैं कौन थी वो एक्ट्रेस? 

37

साक्षी सिंह रावत के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Rai Laxmi) के साथ धोनी का नाम जोड़ा गया था। 2008 में सुरेश रैना ने एक पार्टी के दौरान दोनों की मुलाकात करवाई थी।

47

2007 की धोनी और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच अफेयर्स की खबर खूब चली थी। धोनी ने ही इस बात का खुद ही खुलासा किया था की वो दीपिका को बहुत पसंद करते है। बता दें कि जब दीपिका की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' रीलीज हुई थी तो धोनी को खास न्योता भेजा गया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशन की बात से साफ इंकार किया था।

57

'द कपिल शर्मा शो' की क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी प्रीति सीमोस (Priti Simose) के साथ भी धोनी के अफेयर की खबरें खूब उड़ी थी। कहा जा रहा था कि दोनों चुपके से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि यह भी पूरी तरह फर्जी खबर साबित हुई।

67

धोनी और असिन (Asin) के बीच भी प्यार की खबरें सामने आई थी। बता दें कि दोनों एक ही ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर थे। साल 2010 में जब आईपीएल का सेमीफाइनल मैच होने वाला था तो धोनी को असिन के घर के बाहर देखा गया था। जिसके बाद दोनों के बीच के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

77

4 जुलाई 2010 को ही एमएस धोनी ने साक्षी सिंह रावत से शादी की। दोनों की शादी में कई क्रिकेटर और बॉलीवुड की कुछ हस्तियां भी पहुंची थी।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos