दिवाली में इन 3 खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, IPL में खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

Published : Sep 17, 2020, 05:45 PM ISTUpdated : Sep 17, 2020, 05:48 PM IST

स्पोर्टस डेस्क : आईपीएल (IPL) का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने वाला है। पहला मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। सीएसके और मुंबई इंडियंस दोनों के पास आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं।  धोनी और रोहित दोनों ही अपनी टीम में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली खिलाड़ी भी हैं। कोरोना महामारी के बाद भी आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की सबसे ज्यादा बारिश हो रही है। इस बार खिलाड़ियों को 20 लाख रुपए से लेकर 17 करोड़ रुपए तक दिया जा रहा है। आईपीएल 2020 में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी हैं।

PREV
18
दिवाली में इन 3 खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, IPL में खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के अबुधाबी, दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। पहला मैच को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा।

28

कोरोना महामरी के चलते इस बार आईपीएल का विनिंग अमाउंट कम किया गया है पर कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की खूब बारिश हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलेरी किस खिलाड़ी को मिलती हैं।

38

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे कप्तान और खिलाड़ी हैं। उन्हें सैलरी के तौर पर 17 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। बता दें कि आरसीबी आज तक आईपीएल का टाइटल नहीं जीत पाई है। 

48

चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सीएसके की ओर से उन्हें 15 करोड़ रुपए सैलरी दी जाएगी। बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने आईपीएल के तीन खिताब जीते हैं।

58

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी धोनी के बराबर सैलरी मिलती हैं। एमआई की ओर से उन्हें 15 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल के चार खिताब जीते हैं।

68

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को सैलरी के तौर पर 12 करोड़ रुपए मिलते हैं। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2016 का खिताब जीता था।

78

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को भी वॉर्नर के बराबर 12 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। स्टीव की कप्तानी में राजस्थान ने अब तक एक भी सीरीज नहीं जीती है।

88

केएल राहुल (KL Rahul) भी इस लिस्ट में शामिल हैं उन्हें सैलरी के रूप में 11 करोड़ रुपए दिया जाएगा। बता दें कि राहुल आईपीएल में पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं।
 

Recommended Stories