प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में इतना निखर गया अनुष्का शर्मा का रंग, बस ढाई महीने में आ जाएगा नन्हा मेहमान

स्पोर्ट्स डेस्क : मां बनने की खुशी क्या होती है, ये सिर्फ एक मां ही जान पाती है। 9 महीने अपने बच्चे को अपनी कोख में रखकर वह उसके के साथ एक अनोखा बॉन्ड बना लेती हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) के साथ। प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में आ चुकी विराट की पत्नी इस वक्त कुछ ऐसा ही फील कर रही हैं। वैसे तो अनुष्का गजब की खूबसूरत हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उनके चेहरे पर अलग ही नूर नजर आ रहा है। जिसे हम सामान्य भाषा में प्रेग्नेंसी ग्लो भी कहते हैं। विरुष्का जनवरी में मम्मी-पापा बनने वाले हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बेबी बंप (Baby Bump) वाली तस्वीरें धमाल मचा रही है।
(फोटो सोर्स - इंस्टाग्राम) 

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2020 6:15 AM IST / Updated: Oct 19 2020, 11:47 AM IST

19
प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में इतना निखर गया अनुष्का शर्मा का रंग, बस ढाई महीने में आ जाएगा नन्हा मेहमान

कुछ समय पहले टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने पापा बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। जिसके बाद से लगातार उनकी और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

29

विराट और अनुष्का इस समय दुबई में एक साथ है। एक तरफ जहां आरसीबी के कप्तान मैच में व्यस्त है, तो वहीं होने वाली मम्मी यानी अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

39

हाल ही में अनुष्का ने सूरज की किरणों सामने आंखे बंद कर अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वाइट कलर के टॉप और पीच कलर की डंगरी पहने अनुष्का बेहद ही क्यूट नजर आ रही है। 

49

अनुष्का की इस तस्वीर पर फैंस भी जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं और अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे है। बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्रेंसी के थर्ड ट्रायमेंस्टर यानी की सातवें महीने में प्रवेश कर चुकी हैं।

59

इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो (Pegnancy Glow) साफ नजर आ रहा है। दरअसल, गर्भावस्‍था के दौरान कई महिलाओं का चेहरा चमकने लगता है और उनकी स्किन पहले से ज्‍यादा ग्लोइंग, बेदाग और हेल्‍दी दिखती है।

69

दरअसल, प्रेग्नेंसी में हार्मोंस में बदलते रहते है जिससे सीबम ग्लैंड ज्यादा ऑयल बनाने लगती हैं। वहीं, अधिक ब्‍लड वॉल्‍यूम भी स्कीन ऑयल को बढ़ा सकता है। इसी कारण इस समय फेस पर ग्लो नजर आता है।

79

प्रेग्नेंसी ग्‍लो पाने के लिए एक्ट्रेस अपनी डायट में प्रोटीन के साथ एंटीऑक्‍सीडेंट और मिनरल वाले फूड भी जरूर शामिल करती हैं। इसके अलावा रोज मॉइश्चराइजर से स्किन की मालिश करती हैं। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन तेज होता है और स्किन चमकने लगती है।

89

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी जल्द ही मम्मी-पाप बनने वाले हैं। उनके घर जनवरी में बच्चे की किलकारी गूंजेगी। 

99
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos