हाथरस की बेटी की चीख पहुंची दुबई, कोहली सहित कई क्रिकेटर्स का खौला खून, लगाई ये गुहार

स्पोर्ट्स डेस्क : 14 सितंबर यूपी के हाथरस में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद उस दलित बेटी की  दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक, सब गुस्से में हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि हाथरस में कुछ लड़कों ने एक लड़की का गैंगरेप किया, और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पारी कर दी। आरोपियों ने लड़की की रीढ़ हड्डियों को तोड़ा, उसकी जीभ काट दी और उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। इस जघन्य अपराध को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस वक्त आईपीएल के लिए दुबई गए क्रिकेटर्स ने भी देश की बेटी के लिए इंसाफ मांगा और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की।

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2020 7:40 AM IST / Updated: Sep 30 2020, 05:14 PM IST

15
हाथरस की बेटी की चीख पहुंची दुबई, कोहली सहित कई क्रिकेटर्स का खौला खून, लगाई ये गुहार

यूपी के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। जिसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सभी लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

25

खेल जगत के कई प्लेयर ने भी देश की बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई और ट्वीटर के माध्यम से अपना गुस्सा व्यक्त किया। साथ आरोपियों को सजा देने की मांग की।
 

35

भारतीय क्रिकेट टीम और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने हाथरस में हुए इस अपराध को क्रूर बताते हुए आरोपियों को जल्द सजा होने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'हाथरस में जो कुछ भी हुआ, वो अमानवीय है और बर्बरता की सभी हदें पार करता है। उम्मीद करता हूं कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को कानून के सामने लाया जाएगा।'

45

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी हाथरस में हुए जघन्य अपराध को लेकर ट्वीट किया और लिखा - 'बेहद दुखद, उत्तर प्रदेश की एक लड़की के साथ गैंगरेप होता है उसे टॉर्चर किया गया। आज उसकी जान चली गई, हमे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। ये सब अब बंद होना चाहिए, हमारी महिलाओं को हर वो अधिकारी मिलना चाहिए, वह बिना डरे बाहर निकल सकें'।

55

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर वेदा कृष्णामूर्ति ने भी ट्वीट कर पीड़ित के लिए न्याय की मांग की।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos