वायरल हुई दुबई के होटल के कमरे से निकली विराट-अनुष्का की ये तस्वीर, लेकिन फोटो के साथ हुई है भारी छेड़छाड़

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 में लोगों का ध्यान क्रिकेट में भी है और क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ पर भी। हो भी क्यों ना? ये सीजन कई मायनों में ख़ास है। चूंकि कोरोना के कारण पहली बार ये टूर्नामेंट देश से बाहर खेला जा रहा है, साथ ही कई क्रिकेटर्स ने इस बार इससे पल्ला झाड़ लिया है। वहीं कुछ अपनी सगाई के तुरंत बाद मैच खेलने पहुंचे हैं। विराट कोहली के लिए ये सीजन काफी अहम है। सीजन की शुरुआत में ही विराट और अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से उनके फैंस आने वाले मेहमान के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की एक तस्वीर वायरल हो रही है। लेकिन आपको बता दें, फोटो में जो कुछ भी दिख रहा है वैसा बिल्कुल भी नहीं है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 13, 2020 7:46 AM IST / Updated: Oct 14 2020, 11:37 AM IST

18
वायरल हुई दुबई के होटल के कमरे से निकली विराट-अनुष्का की ये तस्वीर, लेकिन फोटो के साथ हुई है भारी छेड़छाड़

सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें अनुष्का ने फ्लोरल ड्रेस पहन रखी है। साथ में खड़े विराट उनका बेबी बंप पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। 

28

लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर नकली है। इसमें फोटोशॉप की मदद से अनुष्का और विराट का चेहरा जोड़ा गया है। दोनों के फैन पेज में ये तस्वीर शेयर की गई है। इसमें साफ़ लिखा गया है कि ये तस्वीर एडिटेड है।  
 

38

जबसे दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तबसे उनके कई फैंस पेज एक्टिव हो गए हैं। यहां तक कि आने वाले बच्चे के नाम से भी कई सोशल मीडिया पेज बन गए हैं। इन्हीं में से एक पेज ने इस एडिटेड तस्वीर को पोस्ट किया था। जहां से इसे वायरल कर दिया गया। 

48

सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की कई एडिटेड फोटोज शेयर की जा रही है। इनमें से एक तस्वीर में अनुष्का मम्मी टू बी लिखे कपड़ों में तो विराट दिस गाय इज गोइंग टू बी अ डैडी लिखे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। लेकिन ये तस्वीर भी पूरी तरह से फेक है। 
 

58

ऐसी भी कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें दोनों के साथ बच्चा नजर आ रहा है। इन्हें एडिट करके वायरल किया जा रहा है। अनुष्का की ड्यू डेट जनवरी की है ऐसे में ये फोटोज रियल नहीं हैं। 

68

अनुष्का ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज जरूर पोस्ट की हैं। सबसे पहले जब दोनों ने  प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी तब एक साथ ही दोनों ने एक ही तस्वीर  पोस्ट की थी। ये उनकी असली तस्वीर है। 

78

इसके बाद अनुष्का ने समुंद्र के किनारे अपने बेबी बंप के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। ये तस्वीर भी रियल है। 
 

88

वहीं काले स्विमसूट की उनकी फोटो को भी एडिट कर दिया गया। तस्वीर के जैसे कपड़ों में एक बच्ची को दिखाया गया कि ये अनुष्का की बेटी है। लेकिन ये फोटो फेक है। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos