मैक्सवेल की मंगेतर से शख्स बोला- इन्हें छोड़कर किसी भारतीय से शादी कर लो, मिला ये करारा जवाब

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में इस बार भी पंजाब की टीम से खेल रहे हैं। मैक्सवेल ने कुछ महीने पहले ही भारतीय मूल की विनी रमन से सगाई की है। विनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में  ग्लेन मैक्सवेल के साथ एक फोटो शेयर की। इस पर यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं। लेकिन एक यूजर को सलाह देना महंगा पड़ गया। विनी ने शख्स को जमकर लताड़ लगाई।

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2020 12:23 PM IST

15
मैक्सवेल की मंगेतर से शख्स बोला- इन्हें छोड़कर किसी भारतीय से शादी कर लो, मिला ये करारा जवाब

दरअसल,  विनी ने मैक्सवेल के साथ तस्वीर शेयर की। इस पर एक शख्स ने मैक्सवेल को ट्रोल किया। साथ ही उसने विनी को मैक्सवेल को छोड़कर भारतीय से शादी करने की सलाह दे डाली। इस कमेंट को देखकर विनी काफी भड़क गईं। उन्होंने शख्स की फटकार लगाई। 

25

विनी ने शख्स के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, मैं आमतौर पर ऐसे कमेंट का जवाब नहीं देती। क्योंकि मुझे पता है कि ट्रोल केवल ध्यान पाने के लिए होते हैं। लेकिन 6 महीने के लॉकडाउन में मुझे अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने के लिए बहुत समय दिया है। 

35

उन्होंने आगे लिखा, एक श्वेत शख्स को प्यार करने का मतलब ये नहीं है कि मैं एक भारतीय होने पर शर्मिंदा हूं। एक श्वेत व्यक्ति को प्यार करना मेरी पसंद है। मुझे इस बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए कि दूसरे क्या सोचेंगे।  

45

विनी ने इस कमेंट को शेयर भी किया है। ग्लेन मैक्सवेल ने रमन से फरवरी में सगाई की थी। रमन मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं। हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है। उनके माता-पिता साउथ इंडिया से नाता रखते हैं।

55

विनी के अलावा उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जो नर्स का काम करती हैं। 26 साल की विनी मेलबर्न में ही रहती हैं। उन्होंने मेंटन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने फार्मासिस्ट का काम शुरू किया। उन्हें घूमना और तैरना काफी पसंद है। कई मौकों पर उन्हें स्नूकर और गोल्फ खेलते हुए भी देखा गया है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos