IPL में बिजी हुए पति तो इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई बीवियां, जिनकी नहीं हुई शादी वो भी ऐसे काट रही दिन

स्पोर्ट्स डेस्क : सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां हम दुनिया में किसी से भी इंटरेक्ट कर सकते हैं। अपने चाहने वालों से लेकर जिन्हें हम पसंद करते है उन्हें भी फॉलो करते हैं। कुछ इसी तरह क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की लाइफ से जुड़ी हर बात जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। फिलहाल सभी प्लेयर आईपीएल (IPL2020) में बिजी है, ऐसे में कइयों की पत्नियां और मंगेतर उनके साथ है, तो कई क्रिकेटर्स अपनी पत्नियों से दूर। ऐसे में अपने पतियों के बिना सोशल मीडिया पर ये कैसे टाइम स्पेंड करती है, आइए आपको बताते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2020 11:31 AM IST / Updated: Oct 16 2020, 05:07 PM IST

17
IPL में बिजी हुए पति तो इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई बीवियां, जिनकी नहीं हुई शादी वो भी ऐसे काट रही दिन

अनुष्का शर्मा 
अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट और बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में फैंस को काफी इंटरेस्ट है। अनुष्का अभी अपने प्रेग्नेंसी पीरियड से गुजर रही हैं। ऐसे में विराट के खेल में बिजी होने पर वो अपना टाइम सोशल मीडिया पर बिताती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 43.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

27

साक्षी धोनी
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर उनसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। तभी तो साक्षी के इंस्टाग्राम पर 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे आए दिन अपनी, धोनी और बेटी जीवा की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार वह आईपीएल में धोनी के साथ दुबई में नहीं है, पर उनका सपोर्ट लगातार सोशल मीडिया के जरिए टीम को मिल रहा है।

37

नताशा स्टेनकोविच
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वाइफ नताशा स्टेनकोविच ( Natasa Stankovic)सर्बियन मॉडल हैं। हाल ही में उनकी बेटे के साथ उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और बेटे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके चाहने वालों की लाइन भी छोटी नहीं है। इंस्टा पर उनके कुल 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

47

धनाश्री वर्मा
आरसीबी के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। उनके वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। हाल ही में उनके दुबई पहुंचने की खबर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। बता दें कि वे मशहूर यूट्यूबर और डांसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

57

हसीन जहां
किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर अपने जलवे बिखेरती रहती हैं। उनके कई पोस्ट तो काफी विवादित होते है, जिसपर उन्हें जमकर ट्रोल (troll) भी किया जाता है। वे हमेशा अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर अपलोड करती है, जिसपर कुछ लोग उनकी खूब तारीफ करते हैं, तो वहीं कई बार उन्हें फैंस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ता है। हसीन के इंस्टाग्राम पर कुल 110K फॉलोअर्स हैं।

67

हेजल कीच
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भले ही आईपीएल का हिस्सा ना हो, पर वो और उनकी वाइफ हेजल कीच (Hazel Keech) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वे अक्सर अपनी और युवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर को देखकर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी की बातें कर रहे थे। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनको चाहने वालों की संख्या 719k हैं।

77

प्रियंका चौधरी
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) वैसे तो बिजनेस इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। वे अपनी बेटी के नाम पर शुरू ग्रेसिया रैना फाउंडेशन की ओनर हैं। इस एनजीओ का मकसद गरीब बच्चों की मदद करना है। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 880k फॉलोअर्स हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos