6 6 6 6....इस बल्लेबाज ने 2 गेंद में चार छक्के जड़ निकाल ली पूरे मैच की कसर, धोनी को भी आया पसीना

दुबई. आईपीएल के 13 वें सीजन के चौथे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 216 रन बनाए। राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने 32 गेंद पर 74 रन, स्टीव स्मिथ ने 47 गेंद पर 69 रन बनाए। लेकिन जोफ्रा आर्चर की आखिरी ओवर की बल्लेबाजी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इतना ही नहीं आर्चर की इस पारी से कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी के माथे पर चिंता की लकीर नजर आई। आर्चर ने 8 गेंद की पारी में 337 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2020 4:29 PM IST / Updated: Sep 22 2020, 10:41 PM IST

16
6 6 6 6....इस बल्लेबाज ने 2 गेंद में चार छक्के जड़ निकाल ली पूरे मैच की कसर, धोनी को भी आया पसीना

आर्चर ने 8 गेंद पर 27 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के लगाए। खास बात ये रही कि इन चार गेंदों में 2 नो बॉल थीं। यानी चारों छक्के सिर्फ 2 गेंद में लगे। ये चारों छक्के पारी के आखिरी ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंद पर लगे। 

26

एनगिडी के आखिरी ओवर में 29 रन बने। इस ओवर में यूं रन बने ( 6 6 N6 N6 Wd 0 1 1) (राजस्थान की बल्लेबाजी देख चिंतित दिखे धोनी)
 

36

19 ओवर तक राजस्थान ने 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। लेकिन आखिरी ओवर में आर्चर की पारी की मदद से राजस्थान ने 216 रन बनाए।

46

आर्चर के अलावा संजू सैमसन ने 32 गेंद में 74 रन बनाए। उन्होंने मैच में 19 गेंद पर फिफ्टी जमाई। संजू सैमसन ने अपनी पारी में 9 छक्के और एक चौका जड़ा। उन्होंने चावला के एक ओवर में 4 छक्के लगाए। इस ओवर में 28 रन बने। 

56

कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी अच्छी पारी खेली। उन्होंने  47 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 4 चौके 4 छक्के जड़े।

66

आईपीएल के इतिहास में यह राजस्थान का चौथा सबसे अधिक स्कोर है। इससे पहले राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ  2010 में 223/5 रन बनाए थे। इसके अलावा आरसीबी के खिलाफ 2018 में 217 रन, 2008 में हैदराबाद के खिलाफ 217 रन बनाए थे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos