मैदान पर हुई छक्के-चौकों की बरसात; मुंबई ने 6 ओवर में बनाए 104 रन; रोहित ने ये रिकॉर्ड किए नाम

अबु धाबी. पंजाब सुपर किंग्स के खिलाफ गुरुवार को मुंबई इंडियन्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा, किरॉन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या ने शानदार पारी खेली। मुंबई के बल्लेबाजों ने आखिरी के 6 ओवरों में 104 रन बनाए। रोहित शर्मा ने मैच में पचासा जड़ा। यह उनका आईपीएल में 38वीं अर्धशतक है। रोहित ने 45 गेंद पर 70 रन बनाए। आईए नजर डालते हैं कुछ रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर...
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2020 5:52 PM IST

18
मैदान पर हुई छक्के-चौकों की बरसात; मुंबई ने 6 ओवर में बनाए 104 रन; रोहित ने ये रिकॉर्ड किए नाम

रोहित शर्मा ने 45 गेंद पर 70 रन बनाए। उन्होंने पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। शर्मा ने इस पारी में 155 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

28

इस पारी की मदद से रोहित शर्मा ने आईपीएल में 5000 रन पूरे किए। मैच से पहले रोहित शर्मा 4998 रन पर थे। उन्होंने पारी के दूसरे और मोहम्मद शमी के पहले ओवर में चौके से अपना खाता खोला। इसी के साथ उन्होंने अपने 5000 रन पूरे किए। 

38

इसी के साथ रोहित ये कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में उनसे पहले सुरेश रैना और विराट कोहली 5000 रन अपने नाम कर चुके हैं। 

48


रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपनी 38वीं फिफ्टी लगाई। 

58

मुंबई ने आखिरी के ओवरों में जमकर रन बटोरे। टीम ने आखिरी 6 ओवर में 104 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और पोलार्ड ने मिलकर 18वें ओवर में 18, 19वें ओवर में 19 और आखिरी ओवर में 25 रन बनाए।

68

पोलार्ड ने 20 गेंद पर 235 के स्ट्राइक रेट से 47 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 3 चौके और चार छक्के लगाए। 

78

हार्दिक पंड्या ने 11 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच में 272 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंड्या ने 3 चौके 2 छक्के लगाए।

88

पंजाब की ओर से शेल्डन कॉट्रेल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा मोहम्मद शमी और के गोतम ने भी एक एक विकेट लिया। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos