जब मुंबई को हारता देख सचिन ने खो दिया था आपा, मैदान पर बल्ला पटक दिया था ऐसा रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल का जादू फैन्स के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। आज मुंबई और आरसीबी के बीच दुबई में मैच खेला जाएगा। मुंबई की गिनती आईपीएल की मजबूत टीमों में की जाती है। मुंबई अब तक चार बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। लेकिन हम आपको एक ऐसे आईपीएल की कहानी बताने जा रहे हैं, जब मैच में सचिन तेंदुलकर अपना आपा खो बैठे थे। आईए जानते हैं ऐसा क्या हुआ था उस मैच में...

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2020 1:52 PM IST

15
जब मुंबई को हारता देख सचिन ने खो दिया था आपा, मैदान पर बल्ला पटक दिया था ऐसा रिएक्शन

बात है 2010 आईपीएल की। मुंबई और चेन्नई के बीच फाइनल खेला गया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं, सचिन की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। मैच में एक मौका ऐसा आया था, जब सचिन तेंदुलकर अपना आपा खो बैठे थे। वे इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने अपना बल्ला तक पटक दिया था। आम तौर पर सचिन को इतने गुस्से में नहीं देखा जाता। 

25

क्या था मामला?
चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। जवाब में उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन सस्ते में निपट गए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर और अभिषेक नायर ने टीम को संभाला। दोनों ने स्कोर को 11 ओवर में 67 रन तक पहुंचाया।

35

12वें ओवर में रैना ने गेंद फेंकी। नायर रन लेना चाहते थे, लेकिन सचिन ने उन्हें मना किया। लेकिन वे काफी आगे आ चुके थे। धोनी ने नायर को रन आउट कर दिया। इसके बाद सचिन अपना आपा खो बैठे। 
 

45

सचिन ने गुस्से में बल्ला जमीन पर पटक दिया। सचिन का यह अंदाज पहले कभी भी फैन्स ने नहीं देखा थाा। शायद उन्हें अहसास हो गया था कि विकेट गिरने से मैच में मुंबई की पकड़ कमजोर हो गई। 
 

55

बाद में हुआ भी कुछ ऐसा ही। 100 रन पर सचिन की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। तेंदुलकर ने 45 गेंद पर 48 रन बनाए। मुंबई की पूरी टीम सिर्फ 146 रन बना सकी। इसी के साथ चेन्नई ने 2010 का फाइनल जीत लिया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos