विराट-अनुष्का के बाद अब धमाल मचा रही धोनी-साक्षी की ये तस्वीर, बेटी से भी ज्यादा क्यूट दिख रहे मम्मी-पापा

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन क्रिकेटर्स अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर धोनी से लेकर कोहली तक की फोटोज धमाल मचाती है। हाल ही में विराट - अनुष्का (Virat-Anushka) की एक फोटो जमकर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में दोनों बच्चों जैसे लग रहे थे। कोहली के बाद अब सीएसके (CSk) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा की फोटो भी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों की पत्नियां भी उनके साथ हैं और ये लोग काफी क्यूट नजर आ रहे है। तो चलिए आपको भी दिखाते है इन क्रिकेटर्स का यंग अवतार।

(फोटो सोर्स - इंस्टाग्राम)

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2020 7:55 AM IST

16
विराट-अनुष्का के बाद अब धमाल मचा रही धोनी-साक्षी की ये तस्वीर, बेटी से भी ज्यादा क्यूट दिख रहे मम्मी-पापा

हाल ही में विराट और अनुष्का की यंग वर्जन वाली फोटो फैंस को खूब पसंद आई थी। इस तस्वीर को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कोहली के घर आने वाला नन्हा मेहमान कैसा दिखेगा। अगर बच्ची अनुष्का पर गई तो कैसी दिखेगी और अगर बेटा पापा पर गया तो वह कैसा दिखेगा?

26

कोहली के बाद चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मिस्टर एंड मिसेस धोनी को बच्चों का रूप दे दिया गया है।

36

धोनी और साक्षी की ये तस्वीर देखकर फैंस भी खुद को नहीं रोक पाए और जमकर लाइक्स - कमेंट किए। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि आप बेटी जीवा से ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने तो धोनी और साक्षी की तुलना हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज से कर दी।

46

मुंबई इंडियंस के कप्तान और शानदार प्लेयर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका की तस्वीर भी शेयर की गई है। जिसमें ये दोनों बहुत मासूम लग रहे हैं। रितिका की क्यूटनेस फैंस को उनकी बेटी से ज्यादा लग रही है।

56

एक तरफ जहां इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर्स की ये तस्वीर धमाल मचा रही है, तो वहीं आईपीएल के मैदान पर ये तीनों स्टार प्लेयर अपनी - अपनी टीम को रिप्रेजेंट कर रहे हैं।

66

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर बरकरार है। वहीं, चौथे और पांचवे नंबर पर आरसीबी और सीएसके है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos