बॉलीवुड हीरो से कम नहीं हैं ये आईपीएल स्टार, लंदन में हवाई झूले पर किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज

Published : Sep 28, 2020, 09:37 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL2020) में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से मात दी। मैच में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात हुई। पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 45 गेंद पर शतक लगाया।उन्होंने 50 गेंद पर 106 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 7 छक्के लगे। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अपने खेल को लेकर फेमस हुए मयंक की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। अपने लेड़ी लव को उन्होंने लंदन में बॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया था। आइए जानते हैं मयंक और उनकी वाइफ आशिता सूद के बारे में।

PREV
17
बॉलीवुड हीरो से कम नहीं हैं ये आईपीएल स्टार, लंदन में हवाई झूले पर किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज

कर्नाटक और किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज इन दिनों आईपीएल 2020 में धूम मचा रहे हैं। रविवार को राजस्थान रॉयल्स के साथ भले ही पंजाब मैच हार गई हो, पर मयंक अग्रवाल ने धुआंधार पाली खेली। उन्होंने 50 गेंदों पर 106 रन बनाए।

27

मयंक अग्रवाल की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है। इस लव स्टोरी की शुरुआत भी दोस्ती के साथ हुई और धीरे - धीरे प्यार में बदल गई। कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। 

37

मयंक की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने जनवरी 2018 में लंदन की टेम्स नदी के किनारे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उनका ये रोमांटिक अंदाज देखकर आशिता सूद (Aashita Sood) ने भी तुरंत शादी के लिए हां कर दी।

47

बता दें कि टेम्स नदी के किनारे बना हवाई झूला 'लंदन आई' (London Eye) की उंचाई करीब 135 मीटर है। यही पर मयंक ने आशिता को प्रपोज किया था।

57

मयंक अग्रवाल 4 जून 2018 को आशिता सूद के साथ शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी बेहद ही सिंपल अंदाज में उनके गृहनगर में हुई। कई क्रिकेटर्स भी उनकी शादी में मौजूद थे।

67

क्रिकेट की दुनिया से अलग मयंक अग्रवाल असल जिंदगी में काफी रोमांटिक हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

77

मयंक की पत्नी आशिता सूद कर्नाटक में बेंगलुरु की रहने वाली है और उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है। आशिता की हॉबी की बात करे तो उन्हें ट्रेवलिंग करना, टेनिस देखना और खाना बनाना पसंद है।

Recommended Stories