स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल मैच हो और उसमें ग्लैमर का तड़का ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। चाहे टूर्नामेंट भारत में हो या विदेश में, आईपीएल है तो उसमें ग्लैमर तो होगा ही। हर साल मैच के दौरान लोगों की नजर स्टेडियम में मौजूद किसी मिस्ट्री गर्ल पर टिक ही जाती है। कैमरामैन भी इसे भांप चुके हैं, इसलिए तो वो भी स्टेडियम में बैठी इन हसीनाओं की तरफ कैमरा घूमा देते हैं। इस साल दुबई में खेले जा रहे आईपीएल के पंजाब और मुंबई के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के दौरान अचानक कैमरामैन ने लोगों के स्क्रीन पर एक लड़की को दिखाना शुरू किया। उस दौरान सुपरओवर चल रहा था। लेकिन लोग इस लड़की को स्क्रीन पर देख रहे थे। अगर आपने भी इसका चेहरा देखा था तो आइये आपको बताते हैं इसकी पूरी डिटेल...
पंजाब और मुंबई के बीच ये मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला गया था। इस रोमांचक मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिये हुआ। वो भी एक नहीं, दो दो सुपर ओवर के बाद इसका फैसला आया।
28
लेकिन मैच के रोमांच के अलावा जिस वजह से ये फेमस हुआ, वो रहा स्टेडियम में इस मिस्ट्री गर्ल का दिखना। मैच में एक झलक के बाद ये लड़की वायरल हो गई। लोग इसे गूगल करने लगे।
38
अगर आप भी इसे ढूंढ रहे थे और अभी भी सफल नहीं हुए, तो हम आपकी परेशानी कम कर देते हैं। दरअसल, मैच के दौरान दिखी इस लड़की का नाम रियाना लालवानी है।
48
इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी कर 176 रन। जब पंजाब इसे चेज करने उतरी उस दौरान ये लड़की लोगों की नजर में आई।
58
मैच के आखिर में पंजाब को एक गेंद पर दो रन चाहिए थे। तब रियाना स्डेडियम में खड़ी होकर नाख़ून चबा रही थी। तभी उसपर कैमरा फोकस हो गया।
68
इस एक झलक के बाद रियाना मशहूर हो गई। गूगल से लेकर इंस्टा पर उसे सर्च किया जाने लगा। देखते ही देखते उसके हजारों फॉलोवर्स बन गए।
78
रियाना ने अपने इंस्टा बायो में भी अपनी पहचान सुपर ओवर गर्ल लिखा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कोई जानकारी नहीं दी है।
88
मैच के बाद रियाना ने इंस्टा स्टोरी में अपनी क्लिप भी लगाईं और इंस्टा से अपना ब्लू टिक भी मांगा। फिलहाल लोग रियाना की तस्वीरें काफी शेयर कर रहे हैं। देखते ही देखते एक मैच के बाद वो इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं।