IPL 2020: धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने

दुबई. आईपीएल में रविवार को दूसरा मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी बतौर विकेटकीपर आईपीएल में 100 कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने केएल राहुल का कैच लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 4, 2020 5:02 PM IST / Updated: Oct 04 2020, 10:34 PM IST

15
IPL 2020: धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने

धोनी पंजाब के खिलाफ मैच से पहले इस कारनामे से सिर्फ एक कैच दूर थे। धोनी केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। 

25

दिनेश कार्तिक ने 2017 में गुजरात लाइन्स की तरफ से खलते हुए यह मुकाम हासिल किया था।

35

वहीं, कुल डिसमिसल की बात करें तो धोनी इस मामले में सबसे आगे हैं। धोनी ने विकेट के पीछे रहकर अब तक 139 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। इस मामले में कार्तिक धोनी से पीछे हैं। उन्होंने 133 खिलाड़ियों को अब तक डिसमिसल किया है। 

45

राहुल ने किया शानदार प्रदर्शन
पंजाब के कप्तान केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस मैच में 52 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। राहुल ने इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

55

राहुल शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। धोनी ने डाइव लगाकर राहुल का कैच लपका। शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में दो विकेट अपने नाम किए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos