आखिरकार काम आया नीता अंबानी की मां का टोना-टोटका, जीतते ही बच्चों की तरह उछल पड़ी अंबानी खानदान की बड़ी बहू

Published : Nov 11, 2020, 12:36 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: महीनों से चल रहे आईपीएल 2020 का समापन हो गया। 10 नवंबर को दुबई में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मैच में पहले से चार बार की विनर मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग शुरू की। कप्तान रोहित शर्मा और डिकॉक ने दिल्ली की शुरुआती गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। मुंबई इंडियंस के जीतते ही दर्शक दीर्घा में अपने बेटे के साथ बैठी नीता अंबानी बच्चों की तरह उछल पड़ी। जीत की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ झलक रही थी। इसी के साथ पिछले मैच में नीता अंबानी की मां को लोगों ने स्टेडियम में मन्त्र पढ़ते देखा था। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि आखिरकार अंबानी परिवार का टोना टोटका सफल हुआ... 

PREV
18
आखिरकार काम आया नीता अंबानी की मां का टोना-टोटका, जीतते ही बच्चों की तरह उछल पड़ी अंबानी खानदान की बड़ी बहू

नीता अंबानी मुंबई इंडियंस के जीत के बाद दर्शक दीर्घा में बच्चों सी खुश होती नजर आई।  जीत की आखिरी गेंद के साथ उनकी ख़ुशी देखने लायक थी। उन्होंने बच्चों की तरह उछलकर अपनी ख़ुशी जाहिर की। 

28

वहीं मैच के बाद नीता अंबानी का एक वीडियो भी वायरल होने लगा। इस वीडियो में टीम के Quinton De Kock and Nathan Coulter-Nile का मैच के बाद इंटरव्यू चल रहा था। लेकिन नीता अंबानी इंटरव्यू के बीच में ही दोनों को बधाई देने लगी। 

38

जैसे ही उन्हें अहसास हुआ कि ये लाइव इंटरव्यू है वो सॉरी बोलकर वहां से चली गई। लेकिन इस दौरान वो शर्म से लाल हो गईं। लोगों ने इस मोमेंट को मोबाइल में कैद कर लिया और इसे ट्विटर पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया। 

48

वहीं मुंबई इंडियंस के फाइनल जीतते ही लोगों को उनकी प्रेयर आंटी की याद आ गई। ये आंटी थी नीता अंबानी की मां। उन्हें मुंबई इंडियंस के फाइनल क्वालीफाई करने वाले मैच में स्टेडियम में ही मन्त्र पढ़ते देखा गया था। 

58

IPL के 13वें सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त देकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी। अब  रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 5वां खिताब जीत लिया है। 
 

68

टीम की इस शानदार जीत से मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी बेहद खुश नजर आई। अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ मैच देखने आई नीता अंबानी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आई।

78

नीता अंबनी को मुंबई इंडियंस के लिए भाग्यशाली माना जाता है क्योंकि वह अक्सर वह मैच के दौरान गुप्त मंत्रों का जाप करती देखी गई है। लेकिन आईपीएल के फाइनल से पहले क्वालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ किसी और को ये काम करते देखा गया। 

88

ये थी नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल। उन्होंने अपनी  बेटी के लिए मैच के दौरान मन्त्र पढ़े और टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद अब जब मुंबई ने आईपीएल की टॉफी जीत ली तो लोगों ने इसे प्रेयर आंटी की तरफ से दिया गया तोहफा बताया। 
 

Recommended Stories