वीडियो में क्रिस्पी फ्राई खाती दिखीं अनुष्का, यूजर्स ने कहा- नन्हे कोहली को फ्रेंच फ्राइज खाने का मन कर रहा

स्पोर्ट्स डेस्क: फिल्म और स्पोर्ट्स फील्ड के लोगों को फिटनेस का काफी ध्यान रखना पड़ता है। हेल्थ कॉन्शियस ये हस्तियां काफी सोच-समझ कर खाते पीते हैं। लेकिन जब बात प्रेग्नेंसी की आ जाती है, तो क्रेविंग्स पर कंट्रोल कर पाना इनके भी बस में नहीं होता। ऐसा लग रहा है कि प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अंदर छिपा फूडी बाहर निकल कर आ रहा है। इस गॉर्जियस होने वाली मम्मी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फ़ूड क्रेविंग की झलक दिखाई। इस फिटनेस फ्रीक ने एक क्लिप शेयर की जिसमें अनुष्का क्रिस्पी फ्राई खाती नजर आई। ऐसा लगता है कि प्रेग्नेंसी में अनुष्का को तले-भूने खाने की क्रेविंग को रही है। लोगों ने इस क्लिप को देखकर कमेंट किया कि लगता है नन्हे कोहली को क्रिस्पी फ्राइज खाने का मन कर रहा है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2020 6:56 AM IST / Updated: Sep 25 2020, 02:01 PM IST

18
वीडियो में क्रिस्पी फ्राई खाती दिखीं अनुष्का, यूजर्स ने कहा- नन्हे कोहली को फ्रेंच फ्राइज खाने का मन कर रहा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आईपीएल शुरू होने से पहले अपने फैंस को प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। इसके बाद से इस स्टार कपल की काफी चर्चा होने लगी। 2017 में शादी के बाद ये इनका पहला बच्चा है। 

28

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा स्टोरी में क्रेविंग्स की स्टोरी शेयर की। इसमें अनुष्का फ्राइज विथ मेयोनीज खाती नजर आई। खाने के बाद अनुष्का ने थम्ब्स अप करके ख़ुशी भी जाहिर की। 

38

इस स्टोरी को देखकर लोगों का कहना है कि अब अनुष्का को भी प्री-प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स होने लगे हैं। पिछले महीने ही अनुष्का और विराट ने खबर दी थी कि जनवरी में वो दो से तीन हो जाएंगे। 

48

इस वक्त अनुष्का शर्मा दुबई में हैं, जहां विराट कोहली आईपीएल खेल रहे हैं। विराट आरसीबी के कप्तान हैं। 

58

सोशल मीडिया पर अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर कर रही हैं। इनमें उनका बेबी बंप साफ़ दिखाई दे रहा है। 

68

अपनी टाइमलाइन पर अनुष्का ने ब्लैक कलर के स्विमसूट में एक स्वीट सी फोटो शेयर की। इसमें उनकी स्माइल से करोड़ों फैंस फ़िदा हो गए। 

78


इससे पहले अनुष्का ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने बेबी बंप को प्यार करती नजर आई थी। अपने अंदर पल रही जान के लिए उन्होंने प्यारा सा मैसेज भी लिखा था। 
 

88

बता दें कि अनुष्का अभी अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। वो आखिरी बार फ़िल्मी परदे पर 2018 में फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ थे। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos