बहुत ही हॉट है इस छोटे कद वाले क्रिकेटर का गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर भिड़ा था प्यार का पेंच

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी जगह बना ली। वहीं, दूसरी तरफ टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 9 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। टीम के फाइनल में आने के बाद भी पिछले कुछ मैचों से उनका शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। पिछली आठ पारियों में पृथ्वी शॉ ने महज 49 रन बनाए हैं, यही वजह है कि रविवार को आईपीएल के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। पृथ्वी शॉ की जगह मार्कस स्टॉयनिस ने शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की। खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके लेडी लव के बारे में। कुछ समय पहले ही शॉ एक लड़की के साथ नाम जुड़ने के बाद से और ज्यादा चर्चा में आए हैं। दरअसल दोनों की प्रेम कहानी का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों की माने तो दोनों के बीच डेटिंग-शेटिंग चल रही है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2020 7:39 AM IST

19
बहुत ही हॉट है इस छोटे कद वाले क्रिकेटर का गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर भिड़ा था प्यार का पेंच

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) साल 2018 के आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद से चर्चा में है। महज 20 साल की उम्र में ही पृथ्वी ने ये साबित किया है कि वो आने वाले वक्त में धमाल मचा सकते हैं, इसलिए उन्हें युवा सचिन भी कहा जाता है।
 

29

अपने खेल के साथ-साथ वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उनके साथ जिनका नाम जोड़ा जा रहा है,  वो और कोई नहीं बल्कि टीवी इंटस्ट्री का जाना माना नाम है और बेहद ही खूबसूरत हैं।

39

बता दें कि पृथ्वी शॉ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) एकाउंट पर प्राची के कमेंट्स ऐसे थे कि लोगों को शक होना लाजिमी था। ये देख कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) और पृथ्वी डेट कर रहे हैं।

49

प्राची सिंह, पृथ्वी शॉ के लगभग हर पोस्ट पर कमेंट करती हैं तो वहीं शॉ भी उन्हें रिप्लाई करना कभी नहीं भूलते। दोनों के इस कमेंट-कमेंट के खेल को देखकर लोग अंदाज़ा लगाने लगे कि शायद दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। कभी प्राची पृथ्वी को क्यूटी (प्यारा) लिखती हैं तो कभी उनकी हंसी को मिस करने की बात कहती हैं।
 

59

इस पोस्ट पर आप प्राची और पृथ्वी के कमेंट्स पढ़कर दोनों के बीच की बॉन्डिंग को समझ सकते हैं।
 

69

हालांकि अब तक इस बारे में प्राची और पृथ्वी दोनों की ही तरफ से कुछ नहीं कहा गया। पर सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के बीच चल रही कमेंट मसखरी को अच्छे से पढ़ लिया और दोनों के अफेयर की खबर सुर्खियों में आ गई।

79

आपको बता दें कि प्राची सिंह एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जो कलर्स चैनल के पॉपुलर टीवी सीरियल 'उड़ान सपनों की' में नज़र आ चुकी हैं। इस शो में प्राची 'समीर' की बहन के किरदार में दिखाई दी थी।

89

बताया जाता है कि प्राची ना सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक बेहतरीन बेली डांसर भी हैं। प्राची सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर बेली डांसिंग के बहुत से वीडियोज पोस्ट हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

99

प्राची की सुपरहॉट फोटोज भी काफी वायरल हुई हैं अपनी खूबसूरती से वो कई बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos