दूसरी गेंद पर ही आउट हो गया था ये बल्लेबाज, धोनी-चाहर की गलती पड़ी चेन्नई को भारी; ठोक डाले 64 रन

Published : Sep 25, 2020, 09:26 PM ISTUpdated : Sep 26, 2020, 12:31 AM IST

दुबई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऐसी घटना हुई, जिससे सभी हैरान रह गए। दरअसल, मैच की दूसरी गेंद पर ही दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ आउट हो गए थे। लेकिन गेंदबाज दीपर चाहर और कप्तान धोनी की एक गलती के चलते वे क्रीज पर ही बने रहे। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने धोनी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 64 रन बनाए। आईए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

PREV
17
दूसरी गेंद पर ही आउट हो गया था ये बल्लेबाज, धोनी-चाहर की गलती पड़ी चेन्नई को भारी; ठोक डाले 64 रन

टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने आए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ। मैच की दूसरी बॉल पर ओपनर पृथ्वी शॉ आउट हो गए। चाहर की गेंद ने पृथ्वी शॉ के बल्ले का किनारा लिया और इसे धोनी ने लपक लिया। लेकिन ना ही चाहर को कोई आवाज आई और ना ही धोनी को। किसी ने कोई अपील नहीं की। आमतौर पर धोनी इस तरह की गलती करते नहीं देखे जाते। 

27

जीवन दान का उठाया फायदा
इस जीवन दान का पृथ्वी शॉ ने जमकर फायदा उठाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 43 गेंद की इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया।

37

दिल्ली ने दिया 176 रन का लक्ष्य
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 176 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 175 रन बनाए। दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 64 , शिखर धवन ने 35, रिषभ पंत ने 37 और अय्यर ने 26 रन बनाए। 

47

चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 44 रन दिए। पीयूष चावला ने 4 ओवर में 33 रन बनाकर 2 विकेट झटके। वहीं, सैम कुरन ने 1 विकेट लिया। 

57

हालांकि, बाद में चावला की गेंद पर धोनी ने ही पृथ्वी शॉ को स्टंप्ड आउट किया। 

67

मैच के दौरान एक ऐसा क्षण भी देखने को मिला। धोनी पृथ्वी शॉ की आंख से कुछ निकालते हुए नजर आए। 
 

77

पृथ्वी शॉ ने 43 गेंद की इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। 

Recommended Stories