मैच में 0 पर आउट होने के बाद स्टेडियम में बिरयानी खाते दिखे पृथ्वी शॉ, लोगों ने मिर्जापुर से जोड़ ले लिए मजे

स्पोर्ट्स डेस्क: 17 अक्टूबर को आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने चेन्नई को हरा दिया। शिखर धवन के 101 रन की पारी के बदौलत दिल्ली ने चेन्नई द्वारा दिए गए 179 रन के लक्ष्य को 1 बॉल बाकी रहते हुए पूरा कर लिया। ये मैच धवन की आकर्षक पारी के कारण याद किया जाएगा। पहली बार धवन ने शतक लगाया। हालांकि, इस मैच में एक और चीज हुई, जिसका लोगों ने जमकर मजाक बनाया। दिल्ली की टीम  लिए जब पृथ्वी शॉ मैदान में उतरे तो उनसे लोगों को काफी उम्मीद थी। लेकिन वो जीरो रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गए। आइये दिखाते हैं उनकी ये मजेदार तस्वीर और उनपर बनाए फनी मीम... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 18, 2020 4:54 AM IST

19
मैच में 0 पर आउट होने के बाद स्टेडियम में बिरयानी खाते दिखे पृथ्वी शॉ, लोगों ने मिर्जापुर से जोड़ ले लिए मजे

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच चला ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।  Faf du Plessis के अर्धशतक से चेन्नई ये स्कोर खड़ा कर पाई।  

29


इस टारगेट का पीछा करने के लिए मैदान में उत्तरी दिल्ली कैपिटल्स को मैच के दूसरे ही गेंद में विकेट गंवाना पड़ा। ये विकेट था पृथ्वी शॉ का। वो जीरो रन पर दीपक चहर की गेंद पर कैच एंड बोल्ड हो गए।  
 

39

हालांकि, इसके बाद शिखर धवन ने मैच को संभाला और आतिशी शतक के साथ दिल्ली को जीत दिलाई। दिल्ली  ने एक गेंद शेष रहते हुए चेन्नई को हरा दिया। धवन की नाबाद पारी हर तरफ छा गई।  
 

49

इस मैच के बाद पृथ्वी शॉ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें पृथ्वी जीरो पर आउट होने के बाद स्टेडियम में बैठकर खाना खाते नजर आए। उनकी इस तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा।  
 

59


लोगों ने इस फोटो पर जमकर चुटकी ली। मिर्जापुर के फनी मीम्स के साथ लोगों ने इस तस्वीर को आड़े हाथों लिया। लोगों ने इस तस्वीर पर काफी कमेंट किया, जिससे देखते ही देखते ये वायरल हो गया।  

69


एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि आप जीरो पर आउट होकर ये दो काम कर सकते हैं। एक  जो हम सोचते हैं, दूसरा जो सच होता है। 
 

79

बता दें कि इस वक्त आईपीएल 2020 में सबसे अधिक पॉइंट्स के साथ दिल्ली की टीम सबसे ऊपर है। 9 में से 7 मैच जीतकर दिल्ली की टीम के 14 पॉइंट्स हैं। अभी तक दिल्ली  मुकाबले हारे हैं।  
 

89

इसके बाद अंक तालिका में मुंबई इंडियंस है, जिसने 8 में से दो मुकाबले हारे और 6 में जीत दर्ज की है। 12 पॉइंट के साथ वो दूसरे नंबर पर है।  

99

अभी सबसे नीचे किंग्स इलेवन पंजाब चल रही है, जिसने मात्र 2 मैच जीते हैं और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 4 पॉइंट के साथ अब इस टीम का संघर्ष जारी है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos