कौन हैं इंडियन टीम के 'चुलबुल पांडे' की वाइफ? 9 महीने पहले ही हुई शादी में युवराज सिंह ने जमकर किया था डांस

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन का आठवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच है। हैदराबाद टीम में सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें 12.50 करोड़ रुपए मिलेगा। दूसरे नंबर पर मनीष पांडे हैं। उन्हें 11 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस मौके पर बताते हैं मनीष पांडे की लव स्टोरी। उन्होंने एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी से शादी की है। बताते हैं कौन हैं एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी और कैसे दोनों की मुलाकात हुई।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2020 12:17 PM IST / Updated: Sep 26 2020, 05:57 PM IST

19
कौन हैं इंडियन टीम के 'चुलबुल पांडे' की वाइफ? 9 महीने पहले ही हुई शादी में युवराज सिंह ने जमकर किया था डांस

मनीष कृष्णानंद पांडे दाएं हाथ के मध्य-क्रम के बल्लेबाज हैं, जो आईपीएल में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंडर -17 और अंडर -19 स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। मनीष पांडे ने साल 2019 को 2 दिसंबर के दिन साउथ इंडियन एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) से शादी की। 

 

29

मनीष पांडे और आश्रिता काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने एक होने का फैसला किया। 
 

39

अश्रिता शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। 26 साल की इस अभिनेत्री ने इंद्रजीत, ओरु कन्नियम मूनू कलवानिकालम, उधयम एनएच 4 जैसी कुछ बड़ी फिल्मों में अभिनय किया था।
 

49

16 जुलाई 1993 को जन्मीं आश्रिता ने 2010 में एक सौंदर्य प्रतियोगिता 'क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस' जीतने के बाद 'तेलिकेडा बोल्ली' नामक एक कॉमेडी फिल्म से अपने करियर शुरुआत की। 
 

59

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन मनीष पांडे (Manish pandey) ने साल 2019 में 2 दिसंबर को मुंबई में साउथ इंडियन एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) से शादी की। 
 

69

मनीष पांडे का जन्म 10 सितम्बर 1989 को नैनीताल में हुआ था। दोस्त इन्हें चुलबुल पांडेय के नाम से भी बुलाते हैं।
 

79

मनीष पांडे ने तीसरी क्लास से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपना स्कूल केन्द्रीय विद्यालय बैंगलोर से किया। वह 2008 में मलेशिया में आयोजित अंडर -19 विश्व कप में विजयी भारतीय टीम के सदस्य थे।
 

89


मनीष पांडे को इंडियन प्रीमियर लीग के 2008 के सत्र में मुंबई इंडियंस टीम के लिए चुना गया था। 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए वह आईपीएल में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए।

99

वह 2009-10 में सेमीफाइनल में घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। उसके बाद उन्हें 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले। मनीष की शादी के रिसेप्शन में युवराज सिंह भी पहुंचे थे। उनके डांस का वीडियो काफी वायरल हुआ था। रिसेप्शन में युवराज तो खुद नाचे ही अपने साथ मनीष पांडे को भी नचाया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos