कभी नहीं देखा होगा महेंद्र सिंह धोनी का ये घर, खिड़की से लेकर दरवाजों तक में बनी हुई है तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत में क्रिकेट के दीवानों की कमी नहीं है। इस समय आईपीएल चल रहा है, ऐसे में क्रिकेट का बुखार भी सबपर सिर चढ़कर बोल रहा है। चूंकि इस साल आईपीएल दुबई में खेला जा रहा है, इस कारण भारत के फैंस को मैदान में जाकर मैच ना देख पाने का मलाल है। कोरोना की वजह से लगभग कैंसिल ही हो चुका ये टूर्नामेंट हो रहा है, यही सबसे बड़ी बात है। इस बीच भारत में महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन ने अपना पूरा घर ही माही के नाम कर दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस घर की फोटोज शेयर करते हुए लोगों को माही की दीवानगी की झलक दिखाई। शख्स ने ना सिर्फ पूरे घर पर धोनी की तस्वीरें बना डाली बल्कि उसका नाम भी रख दिया होम ऑफ धोनी फैन। आइये आपको दिखाते हैं इस घर की फोटोज... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 14, 2020 10:36 AM IST / Updated: Oct 14 2020, 04:10 PM IST

17
कभी नहीं देखा होगा महेंद्र सिंह धोनी का ये घर, खिड़की से लेकर दरवाजों तक में बनी हुई है तस्वीर

धोनी का ये सुपर फैन तमिलनाडु के अरंगपुर में रहता है। उसने अपने घर को चेन्नई सुपर किंग्स के थीम कलर येलो से पेंट करवा दिया। 

27

इसके अलावा घर की दीवारों पर धोनी की कई पेंटिंग्स भी बनी हुई है। किसी में धोनी एक्शन में नजर आ रहे तो किसी में शॉट लगाते। 

37

 इस सुपरफैन की सुपर एक्टिविटी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस घर का नाम भी शख्स ने होम ऑफ धोनी फैंस रखा है।  
 

47

घर के सारे सदस्य धोनी के फैन हैं। ज्यादातर समय ये सीएसके की जर्सी में ही नजर आते हैं। घर का कोई भी ऐसा सदस्य नहीं है जो धोनी का फैन नहीं है। 

57

जब भी चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता है, तब घर में त्यौहार का माहौल हो जाता है। आसपास के लोग भी इनके घर पर ही मैच देखने आते हैं। 

67

इस घर की चर्चा भी काफी हो रही है। लोग  इलाके में घर को देखने आ रहे हैं। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

77

लोगों ने किसी क्रिकेटर के लिए ऐसी दीवानगी को सलाम किया। लोग इस घर की और इस सुपर फैन की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos