बड़ी-सी लाल बिंदी और जूड़ा बना दुल्हन के अवतार में नजर आईं धनश्री, देखते ही चहल ने कर दिया KISS

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 में लोगों की नजर क्रिकेट के मैदान से ज्यादा क्रिकेटर्स की सोशल मीडिया लाइफ पर है। ना सिर्फ इन क्रिकेटर्स, बल्कि उनसे जुड़े लोगों की लाइफ पर भी सबकी पैनी नजर है। दुबई में चल रहे आईपीएल में सबसे ज्यादा लोगों का इंट्रेस्ट चहल और उनकी मंगेतर के सोशल मीडिया पोस्ट पर हो रहा है। धनश्री के तो हर पोस्ट को वायरल कर दिया जा रहा है। धनश्री 12 अक्टूबर को दुबई पहुंची हैं, जहां वो नियम के अनुसार कवारेंटाइन हैं। लेकिन इसके बावजूद वो चहल को मैच में टीवी के जरिये सपोर्ट करती दिखी। अब धनश्री ने अपनी कुछ फोटोज अपलोड की हैं, जो एक बार फिर वायरल हो रही हैं। इनमें धनश्री दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। जब चहल ने इन तस्वीरों को देखा तो इसपर किसिंग इमोजी देने से खुद को रोक नहीं पाए... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 13, 2020 8:30 AM IST / Updated: Oct 13 2020, 02:09 PM IST

17
बड़ी-सी लाल बिंदी और जूड़ा बना दुल्हन के अवतार में नजर आईं धनश्री, देखते ही चहल ने कर दिया KISS

इस तस्वीर में धनश्री पिंक और ब्लू कॉम्बिनेशन के लहंगे में नजर आई। जुड़ा बनाकर धनश्री ने माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी भी लगा रखी थी। लेकिन इतनी तैयार धनश्री ने अपनी शादी के लिए नहीं की।  

27

दरअसल, 15 अक्टूबर को धनश्री अपने नए नवरात्री स्पेशल डांस वीडियो को रिलीज करने वाली हैं। ये गेटअप उन्होंने उसी डांस वीडियो के लिए बनाया था। 
 

37

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर कर इस वीडियो के रिलीज की जानकारी दी। उनके फैंस ने इस पोस्ट पर वीडियो के आने को लेकर ख़ुशी जाहिर की। 
 

47

इस तस्वीर को देखने के बाद युजवेंद्र चहल खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने पोस्ट पर लव और किसिंग इमोजी दे दिया। इससे पहले भी ये जोड़ी सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजाहर यूं ही करते नजर आता है। 
 

57

इससे पहले 12 अक्टूबर को धनश्री दुबई पहुंची। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लोगों को दुबई आने की जानकारी दी। साथ ही लंबे समय के बाद दुबई आने की ख़ुशी भी जाहिर की। 
 

67

हालांकि, दुबई आकर भी वो चहल से नहीं मिल पाई। दुबई में कोरोना नियमों के मुताबिक, अगले 14 दिन क्वारेंटीन रहेंगी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने आरसीबी के मैच के दौरान चहल को एक वीडियो के जरिये चीयर किया। 
 

77

दुबई की सुबह को धनश्री ने अपने इंस्टा स्टोरी में दिखाया। उन्होंने अपने होटल के कमरे से बाहर का पूरा नजारा लोगों को दिखाया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos