इंसान होने से है शर्म! अपने आपको इन लोगों ने बना लिया हैवान, देखें अजीबोगरीब तस्वीरें

Published : Oct 04, 2022, 12:54 PM ISTUpdated : Oct 04, 2022, 01:19 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : दुनिया में अपने कई तरह के लोग देखे होंगे जो आम लोगों से अलग दिखते हैं। अलग दिखने की चाह में ही यह अपने शरीर और लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं, जिससे यह जानवर या दानव की तरह दिखने लगते हैं। पूरी दुनिया में कई ऐसे लोग मौजूद हैं जिन्हें शायद इंसान होने से शर्म आती है इसलिए उन्होंने अपने पूरे लुक को ट्रांसफॉम करके किसी दानव जैसा अपना लुक कर लिया है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों की तस्वीरें दिखाते हैं, जो अपने आपको जानवर के रूप में बदल कर बेहद खुश हैं...  

PREV
15
इंसान होने से है शर्म! अपने आपको इन लोगों ने बना लिया हैवान, देखें अजीबोगरीब तस्वीरें

लकी डायमंड रिच 
इस शख्स ने भी अपने शरीर में अजीब से टैटू बनवा रखे हैं। इतना ही नहीं शरीर के हर अंग आंख, नाक, कान, गला सब जगह छेद भी करवा रखे हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में अपने शरीर में पहला टैटू बनवाया और 28 साल की उम्र तक इनके 100% शरीर में टैटू बन चुका था। 2006 में इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।

25

द जेबरा मैन
ये हैं द जेबरा मैन, इसका नाम होरेस रिडलर है, जो लंदन में रहते थे। इन्होंने अपने पूरे शरीर में जेब्रा की तरह टैटू बनवा रखे थे और पूरे शरीर में सफेद और काली पट्टियां बनी हुई थी। इतना ही नहीं नाक में एक बड़ी सी रिंग भी पहन रखी है।
 

35

लेपर्ड मैन 
लेपर्ड मैन या स्काई नाम से दुनिया भर में मशहूर टॉम लेपर्ड को चीता बनने का बेहद शौक था। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया का पहला टैटू मैन भी कहा जाता था। इसके बाद उन्हें सबसे ज्यादा टैटू बनाने वाले बुजुर्ग इंसान के रूप में भी जाना जाता था। हालांकि, 80 साल की उम्र में इनकी मौत हो गई। उन्होंने अपने पूरे शरीर में चीता जैसे टैटू बनवा कर रखे थे। आज भी उन्हें लेपर्ड मैन के रूप में जाना जाता है।

45

पैरेट मैन 
यूके के रहने वाले 56 साल के टेड रिचर्ड्स को तोते बहुत पसंद हैं। इसलिए उन्होंने अपने पूरे शरीर में तोते नुमा टैटू बनवा रखे हैं। उन्हें पैरेट मैन भी कहा जाता है। टेड ने 1976 में अपना पहला टैटू करवाया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी बॉडी पर 110 अनोखे टैटू बनवाए। इतना ही नहीं उन्होंने 50 पियर्सिंग भी करवाई और अपनी जीभ भी कटवा दी है।

55

डॉग मैन 
अब इस शख्स को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे कि यह इंसान है या जानवर। ब्राजील के रहने वाले इस शख्स का नाम रॉडरिगो ब्रागा है, जो पेशे से एक आर्टिस्ट है। लेकिन उन्हें कुत्ते बहुत पसंद है, इसलिए उन्होंने सर्जरी कराकर अपना चेहरा पूरा ही कुत्ते की तरह बना लिया है। इसके लिए उन्होंने एक बीमार कुत्ते को मारकर उस कुत्ते का चेहरा अपने चेहरे के ऊपर लगवा दिया। इसके बाद इन्हें डॉग मैन के रूप में जाने जाने लगा।

Recommended Stories