3 बच्चों की नानी-दादी है ये 52 साल ये महिला, खूबसूरती और फिटनेस देख 25 वाली लड़की हो जाएगी फेल

लाइफस्टाइल डेस्क : बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां और साइंस ऑफ एजिंग नजर आने लगते हैं। जिसे कम करने के लिए महिलाएं ना जाने क्या कुछ नहीं करती, लेकिन आज हम आपको मिलवाते हैं एक ऐसी महिला से जो 52 साल की होने के बाद भी चुस्त, तंदुरुस्त और एकदम फिट हैं। उन्हें देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि उनके 3 बच्चे है और वो दादी-नानी भी बन चुकी हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि खुद को यंग और जवान दिखाने के लिए ये महिला क्या करती है...
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 18, 2022 10:11 AM IST

18
3 बच्चों की नानी-दादी है ये 52 साल ये महिला, खूबसूरती और फिटनेस देख 25 वाली लड़की हो जाएगी फेल

यह है 52 साल की ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली जीना स्टीवर्ट। जी हां, चौंकिए मत यह 52 साल की ही है। लेकिन इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

28

जीना इसी महीने 20 सितंबर को अपना 52वां जन्मदिन मनाने वाली है। लेकिन वह कहती हैं कि एज इस जस्ट ए नंबर और वो अपनी ग्लैमरस लाइफ जी खोलकर जीते हैं।
 

38

अपने आपको हेल्दी और फिट रखने के लिए जीना ना सिर्फ जिम में वर्कआउट करती है। बल्कि वह कहती हैं कि मैं ऑर्गेनिक फूड ही खाती हूं और प्रिजर्वेटिव्स चीजों से बचती हूं। जिससे मेरी स्किन यंग और जवां दिखती है।
 

48

अपनी डाइट में जीना प्रोटीन युक्त चीजें लेना पसंद करती हैं। साथ ही जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन वह कभी नहीं करती हैं। इसके अलावा ताजे फल-सब्जियां जरूर अपनी डाइट में शामिल करती हैं। वह दिन में कम से कम 2 बार ग्रीन टी पीती है।

58

जीना का मानना है कि एक डिसिप्लिन और पॉजिटिव माइंड सेट से आप कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। वह कहती हैं कि मैं हमेशा अपने आपको पॉजिटिव रखती हूं ताकि मैं हेल्दी और फिट रह सकूं। लोग क्या सोचते है मैं इस बारे में ध्यान नहीं देती हूं।

68

जीना की स्किन भी बेहद ग्लोइंग और यंग दिखती है। 52 साल की होने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई भी रिंकल्स या झाइयां नजर नहीं आती है। इसके लिए वह वह अपने चेहरे और बॉडी पर रोजशिप ऑयल लगाती है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए जीना ने बोटोक्स ट्रीटमेंट भी लिया है।

78

जीना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 10,000 फॉलोअर्स हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। उनकी हॉटनेस और ग्लैमरस तस्वीरें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता है।

88

जीना की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो वह बताती हैं कि 19 साल की उम्र में वह पहली बार मां बनी थी। उनके तीन बच्चे हैं और वह तीन बच्चों की दादी और नानी भी बन चुकी है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos