शादी के बाद जब नई नवेली दुल्हन लाल रंग का पहनकर निकलती है, तो बेहद ही खूबसूरत लगती है। ऐसे में आप अपनी पहली लोहड़ी पर लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी कैरी कर सकते हैं। जिस तरह से इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ ने लाल कलर की छोटे प्रिंट वाली जॉर्जेट की साड़ी कैरी की है। उसके साथ केवल ग्रीनस्टोन वाले बड़े इयररिंग और हाथ में कुछ चूड़ियां डाली हुई है।