भारत के 8 सबसे स्टाइलिश शेफ, लुक्स में बड़े-बड़े एक्टर्स को देते हैं टक्कर

लाइफस्टाइल डेस्क : इस समय टीवी पर मास्टरशेफ इंडिया की छाया हुआ है, जिसमें देश के कई शेफ हिस्सा ले रहे हैं। इसे भारत के फेमस शेफ विकास खन्ना, गरिमा और रणवीर बरार जज कर रहे हैं। जो ना सिर्फ दुनिया भर में अपने खाने के लिए मशहूर है, बल्कि स्टाइल में भी इनका कोई जवाब नहीं है। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं ऐसे ही 8 सबसे स्टाइलिश मास्टर शेफ की तस्वीरें जो अपने खाने के साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहे हैं...

Deepali Virk | Published : Jan 18, 2023 6:37 AM IST / Updated: Jan 18 2023, 12:11 PM IST

18
भारत के 8 सबसे स्टाइलिश शेफ, लुक्स में बड़े-बड़े एक्टर्स को देते हैं टक्कर

विकास खन्ना
विकास खन्ना एक इंटरनेशनल शेफ, राइटर, कवि और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने फिल्म - द लास्ट कलर को लिखा और डायरेक्ट किया है। उन्होंने कई सफल शो की मेजबानी की है, जिसमें मास्टर शेफ इंडिया भी शामिल है। विकास खन्ना ने 25 से अधिक कुकबुक लिखी हैं।

28

सारांश गोइला
शेफ सारांश गोइला ने 24 साल की छोटी उम्र में ही साल 2011 में फूड फूड महा चैलेंज जीता था। वह फूड ट्रेवलॉग 'इंडिया ऑन माई प्लैटर' के लेखक हैं और मुंबई में लोकप्रिय रेस्तरां 'गोइला बटर चिकन' के मालिक हैं।

38

संजीव कपूर
संजीव कपूर को कौन नहीं जानता। उन्होंने एशिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला फूड शो  'खाना खजाना' होस्ट किया। उन्होंने 150 से अधिक कुकबुक भी लिखी हैं और संजीव कपूर के स्टाइल का भी कोई जवाब नहीं है।

48

रणवीर बरार
रणवीर बरार भारत के सबसे फेमस शेफ में से एक है। इस समय वो मास्टर शेफ इंडिया में बतौर जज भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो ज़ी खाना खजाना पर 'हेल्थ भी टेस्ट भी' के लिए बहुत लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। 

58

प्रीति अग्रवाल
प्रीति अग्रवाल भारत के सबसे स्टाइलिश शेफ में से एक हैं, जो पूरी दुनिया में अपने भोजन और क्रिएटिविटी के लिए जानी जाती हैं। उनके पूरी दुनिया में कई रेस्टोरेंट्स हैं।

68

शेफ गरिमा
पत्रकार से शेफ बनीं शेफ गरिमा इस साल पहली बार मास्टर शेफ इंडिया में बतौर जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। खूबसूरती के मामले में उनका जवाब नहीं है। वो मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली भारतीय महिला शेफ भी बनी हैं।

78

अतुल कोचर
25 से सालों से ज्यादा समय से फूड इंडस्ट्री में सक्रिय अतुल कोचर न केवल सर्वश्रेष्ठ भारतीय शेफ में से एक हैं, बल्कि उन्हें 2007 में अपने रेस्तरां 'बनारस' के लिए एक मिशेलिन स्टार अवॉर्ड भी मिला।

88

अंजुम आनंद 
अंजुम आनंद एक ब्रिटिश फूड राइटर और एक शेफ हैं। जो ना सिर्फ अपने खाने बल्कि अपने लुक्स के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। उन्होंने  8 इंडियन कुकबुक भी लिखी हैं और कई इंडियन कुकरी शो की मेजबानी भी की है।

और पढ़े: बसंत पंचमी पर इन सेलेब्स की तरह पहने पीले कपड़े,PHOTOS देख रेडी होने के लिए यहां से ले टॉप टिप्स

गोभी-पत्ता गोभी से लेकर पालक तक से ऐसे निकाले कीड़े और इल्लियां, एकदम साफ हो जाएंगी सब्जियां

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos