नाक-कान, होठ कटावर क्या बना ये शख्स, खुद को दिया ब्लैक एलियन नाम, देखें फोटो

लाइफस्टाइल डेस्क : दुनिया में अपने कई तरह के लोग देखे होंगे, जिन्हें अपने शरीर के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है। किसी को टैटू गुदवाना अच्छा लगता है तो कोई नाक, जीभ या नाभी पर पियर्सिंग करवाना पसंद करता है। लेकिन एक शख्स ऐसा है जो खुद को एलियन के रूप में बदलना चाहता है और इसके लिए उसने ना जाने अपने शरीर के कौन-कौन से अंग कटवा दिए और पूरे शरीर को टैटू से खुदवा दिया है। इस इंसान की शक्ल देख कर कोई भी इंसान डर जाएगा। यह खुद को ब्लैक एलियन कहता है तो चलिए आपको दिखाते हैं इस अजीब इंसान की तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2022 2:33 AM IST

18
नाक-कान, होठ कटावर क्या बना ये शख्स, खुद को दिया ब्लैक एलियन नाम, देखें फोटो

ये है फ्रांस का रहने वाला एंथोनी लोफ्रेडो, जो कभी आप और हम जैसा आम आदमी हुआ करता था। लेकिन अलग दिखने की चाह में इसने अपने साथ ये क्या कर लिया।

28

खुद को 'ब्लैक एलियन' में बदलने की उनकी शुरुआत 27 साल की उम्र में हुई, और लोफ्रेडो ने पूरे शरीर पर टैटू बनवाना शुरू किया। साथ ही एक सांप की तरह दो भागों में जीभ भी कटवा ली और उसके हाथ और सिर पर सांप की तरह ही बनावट है।
 

38

एक इंटरव्यू को दौरान लोफ्रेडो ने बताया था कि उनके शरीर से कटे हुए कान को उनका दोस्त आज भी संभाल कर रखता है। उन्होंने बताया था कि वह घुटने के नीचे से एक पैर को हटाने पर विचार कर रहे थे।

48

बता दें कि लोफ्रेडो अभी तक अपने कान, नाक होंठ और उंगलियां काट चुके हैं। इतना ही नहीं भविष्य में और सर्जरी कराने की योजना बना रहे हैं।

58

एंथोनी लोफ्रेडो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जिनके लिए वो आए दिन अपनी अजीबोगरीब तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

68

अब इस तस्वीर में ही देखिए किस तरह से  एंथोनी लोफ्रेडो अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी कटी हुई जीभ भी कितना डरावनी है।
 

78

एंथोनी लोफ्रेडो कहते हैं कि बहुत सारी नकारात्मक चीजों के कारण मुझे नौकरी नहीं मिल रही है। लोग मुझें देखकर डर जाते हैं। लेकिन मुझे अपने शरीर के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है।
 

88

बता दें कि अपने ट्रांसफॉर्मेशन से पहले वो एक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि वो कुछ अलग कर सकते हैं। बस इसी कारण उन्होंने खुद को ब्लैक एलियन बनाने की जर्नी शुरू की। वो अभी भी कहता है कि ये 80 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। अभी मुझे और चीजें भी करना है। 34 वर्षीय लोफ्रेडो ने कहा कि वह बस एक "सामान्य आदमी" है और चाहता है कि उसके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाए।

और पढ़ें: यहां पति के मरने के बाद महिला को अजनबी से करना पड़ता है सेक्स, विधवा को दी जाती हैं दिल दहलाने वाली यातना

अपने घर में बैठकर दुल्हन...अमेरिकी दूल्हे से करेगी शादी, फिर खुद पति-पत्नी बन करेगी ये काम

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos