कियारा आडवाणी बनने वाली हैं सिद्धार्थ की दुल्हन, इस सीक्रेट डाइट से मेंटेन कर रही फिगर, देखें 7 PHOTOS

Published : Jan 02, 2023, 01:26 PM ISTUpdated : Jan 02, 2023, 01:28 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी (kiara adavani) बहुत ही जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधेंगे।  राजस्थान के जैसलमेर पैलेस में दोनों ग्रैंड वेडिंग करेंगे। बी टाउन की सबसे चर्चित कपल अपनी शादी को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी हैं। कियारा वैसे तो काफी हसीन हैं, लेकिन दुल्हन के रूप में और भी ज्यादा खूबसूरत लेंगे इसके लिए डाइट, वर्कआउट पर काफी फोकस कर रही हैं। चलिए नीचे बताते हैं कियारा आडवाणी का ब्यूटी सीक्रेट जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं....

PREV
18
कियारा आडवाणी बनने वाली हैं सिद्धार्थ की दुल्हन, इस सीक्रेट डाइट से मेंटेन कर रही फिगर, देखें 7 PHOTOS

कियारा आडवाणी अपने फिगर पर काफी ध्यान देती हैं। सुबह उठते ही सबसे पहले वो गुनगुने पानी में नींबू डालकर लेती हैं। नींबू पानी शरी को डिटॉक्स करता है। एनर्जी देता है, चेहरे को निखारता है और उसे हेल्दी रखता है। वजन कम करने में भी यह मदद करता है।

28

इसके बाद कियारा आडवाणी ब्रेकफास्ट करती हैं। ब्रेकफास्ट में वो ओट्स और फ्रूट्स लेती हैं।सेब और बैरीज खाना उन्हें ज्यादा पसंद हैं।  
 

38

अदाकारा वर्कआउट से पहले भी स्नैक लेती हैं। वो सेब के साथ पीनट बटर खाती हैं। यह एनर्जी से भरपूर होता है। जिससे ज्यादा वर्कआउट करने में मदद मिलती है। पीनट बटर में प्रोटीन , फाइबर और विटामिन होता है। इसमें फाइबर होता है जो डाइयजेशन को मजबूत करता है।
 

48

कियारा आडवाणी बहुत ही कम बाहर का खाना खाती हैं। 12.30 बजे वो लंच करती हैं। जो घर का बना होता है। दाल, सब्जी, नाचनी रोटी और ढेर सारा ग्रीन सलाद खाती हैं।

58

डिनर में कियारा आडवाणी फिश या चिकन खाती हैं। इसके अलावा दाल और रोटी भी लेती हैं। हर दिन का मेन्यू अलग होता है।

68

कियारा आडवाणी को स्प्राउट, कद्दू, पनीर,पालक और भिंडी खाना बहुत पसंद है। इसके अलावा वो ऑयल और नमक को खाने से बचती हैं। चीनी भी एक्ट्रेस नहीं खाती हैं।

78

कियारा आडवाणी चार्क चॉकलेट पसंद करती हैं। चीट मील की बात करें तो उन्हें कुकीज खाना पसंद हैं। इसके अलावा वो सूशी खाती हैं। इसके बाद एक्स्ट्रा कैरोली बर्न करने के लिए दौड़ती हैं।

88

सुबह उन्हें वर्कआउट पसंद हैं, वो किक बॉक्सिंग,फंक्शनल ट्रेनिंग करना पसंद करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वेट ट्रेनिंग करना उन्हें कम पसंद है। लेकिन अपने ट्रेनर के अनुसार वो तमाम वर्कआउट करती हैं जो उनके फिगर को बनाए रखने में मदद करती है।

और पढ़ें:

रिसर्च का दावा:टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म करने के लिए लोग करते हैं 4 साल का इंतजार

मां ने चुराया बेटी का सुहाग! 13 साल छोटे दामाद के प्यार में पागल सास हुई फरार

Recommended Stories