लाइफस्टाइल डेस्क. एक बार फिर से अंबानी फैमिली सुर्खियों में हैं। उनके घर शहनाई बजने वाली है। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की ग्रैंड वेडिंग के बाद अब अनंत अंबानी (anant ambani) घोड़ा चढ़ने वाले हैं। शादी की तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी है। मंगलवार को राधिका मर्चेंट (radhika merchant) मेहंदी समारोह हुआ। जिसमें उन्होंने बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। इस लहंगे की कीमत इतनी होगी कि हमारे और आपके कई महीनों की सैलरी भी नहीं ले पाएगी। तो चलिए नीचे बताते हैं इस स्पेशल लहंगे के बारे में डिटेल्स में....
राधिका मर्चेंट वैसे तो बेहद ही खूबसूरत हैं। लेकिन अपने मेहंदी सेरेमनी में और भी ज्यादा हसीन लग रही थीं। उनकी खूबसूरती को बढ़ाने काम कर रहा था उनका पिंक लहंगा। इस लहंगे को बनाने में कई दिन लगे।
27
पिंक कलर के लहंगे में वो गुलाबी परी लग रही थीं। राधिका मर्चेंट का लहंगा फेमस फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इस लहंगे को बनाने में सिल्क के साथ कई तरह के फैब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया था।
37
अनंत अंबानी के होने वाली दुल्हनिया के कस्टम-मेड मल्टीकलर रेशम लहंगे पर फ्लोरल बूटी वर्क और मिरर-वर्क के साथ कढ़ाई की गई थी। उन्होंने हाफ ब्लाउज चुना था जो काफी खास था। इसमें भी काफी कढ़ाई की गई थी।
47
16 जनवरी को हुई मेहंदी के रस्म में राधिका ने लहंगे के साथ पिंक कलर का दुपट्टा ले रखा था जिसके बॉडर पर फ्लोरल ब्टू वर्क और मिरर वर्क कढ़ाई हो रखी थी।पिंक के साथ राधिका ने ग्रीन ज्वेलरी को पेयर किया था। मांग टीका ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दी थी।
57
मेकअप की बात करें तो नीता अंबानी की छोटी बहू ने ब्राइट पिंक लिप्स,रेडिएंट कॉम्लेक्शन,लाइट आई शैडो,फ्लश्ड चीक्स, और बिंदी से मेकअप को पूरा किया था। राधिका ने स्टाइलिश चोटी बनाई थी जिसमें आर्टिफिशियल फूल लगे थे
67
राधिका मर्चेंट की मां ने मल्टीकलर बूटी कढ़ाई की बैंगनी कलर की आउटफिट चुनी थी। उनके फुल-स्लीव्ड टॉप में स्कैलप्ड डिटेलिंग थी। इसके साथ उन्होंने डायमंड और मोती की ज्वेलरी पहन रखी थी। जो उनके लुक को और भी इन्हेंस कर रहा था।
77
राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट भी शामिल हुई। वो प्रेग्नेंट हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि वोअपनी प्रेग्नेंट बहन अंजलि मर्चेंट के बेबी बंप को चूमती हुई दिखाई दे रही हैं।बहन की मेहंदी सेरेमनी के लिए उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ एक हैवी सी-ग्रीन साटन सूट पहना था। वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.