लाइफस्टाइल डेस्क : इसेन्शियल ऑयल्स (Essential oils) आजकल हर किसी के ब्यूटी रूटीन का एक अहम हिस्सा हैं। नारियल-जैतून के अलावा आजकल अपनी ब्यूटी रिजाइम में लोग टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) से लेकर लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil) तक शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कॉफी ऑयल (Coffee Oil) के बारे में सुना है? जी हां, कॉफी का तेल स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है। आइए आपको बताते हैं, इसके फायदे और इसे घर पर बनाने का तरीका...
कॉफी ऑयल को कॉफी बीन्स (Coffee Beans) से निकाला जाता है, जो आवश्यक फैटी एसिड से भरा होता है। यह प्राकृतिक कोलेजन (Collagen) और इलास्टिन के निर्माण में मदद करता है। कॉफी ऑयल अपने पोषक तत्वों (Nutrients) की वजह से कई ब्यूटी प्रोडक्टस का हिस्सा बन रहा है। इसका यूज त्वचा की गंदगी साफ करने से लेकर कील-मुंहासे दूर करने और स्किन को जवां रखने के लिए किया जाता है।
27
घर पर कॉफी ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 4 बड़े चम्मच पिसी हुई कॉफी बीन्स डालें फिर इसमें 8 बड़े चम्मच शुद्ध जैतून के तेल या फिर नारियल के तेल को डालें और अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 30-45 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहे। फिर इसके छानकर स्टोर कर लें और इसका यूज क्लींजिंग टोनिंग मॉइस्चराइजिंग के लिए करें।
37
एक और तरीके से आप कॉफी ऑयल बना सकते हैं। इसके लिए 1 टेबलस्पून कॉफी बीन्स को 80 मिलीलीटर मूंगफली तेल या नारियल तेल में मिलाकर 15 दिनों तक धूप में रखें। 15 दिनों के बाद तेल को सूती कपड़े से छान लें और किसी बोतल में रख लें।
47
कॉफी बीन्स ऑयल का यूज आप मॉइस्चराइजर के रूप में कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों के निर्माण और सेल्युलाईट (Cellulite) को बहुत कम करने में मदद मिलेगी।
57
कॉफी ऑयल अपने एंटी- इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण कील- मुंहासों और त्वचा से बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह चेहरे से लालपन को भी कम करता है।
67
रोजाना कॉफी ऑयल का यूज करने से फाइन लाइंस और झुर्रियां कम होती है। ये स्किन को जवां कर एक बेदाग और निखरी त्वचा देता है।
77
कॉफी ऑयल का यूज करने से आपके बाल दोगनी तेजी से ग्रोथ करते है। साथ ही ये बालों को घना और मजबूत भी करता है। इसके लिए हफ्ते में 2 दिन इसे अपने बालों में लगाएं और दो-तीन घंटे बाद शैंपू कर लें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.