भूलकर भी फेस पर नहीं लगानी चहिए ये 5 चीजें, चेहरे में पड़ सकते हैं कई तरह के दाग

लाइफस्टाइल डेस्क. लोग सुंदर दिखने के लिए कई तरह के प्रयोग करते हैं। चेहरा सुंदर और साफ दिखे इसके लिए पैसे भी खर्च करते हैं। बहुत से लोग अपने घरों में पाई जाने वाली चीजों का उपयोग चेहरे (face ) को साफ करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें होती हैं जो अपकी स्कीन को खराब (beauty tips) कर सकती हैं। भूलकर भी ऐसी चीजों को सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इनके प्रयोग से अपका फेस सुदंर होने के जगह खराब हो सकता है। अपने फेस में रेड मार्क्स के साथ-साथ कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।

Pawan Tiwari | Published : Apr 11, 2022 8:14 AM IST / Updated: Apr 11 2022, 01:58 PM IST

15
भूलकर भी फेस पर नहीं लगानी चहिए ये 5 चीजें, चेहरे में पड़ सकते हैं कई तरह के दाग

नमक
कई लोग चेहरे में स्क्रब के दौरान नमक का प्रयोग करते हैं। नमक को सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए इससे आपके चेहरे में सूजन या जलन हो सकती है। इसलिए भूलकर भी सीधे नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

25

सरसो का तेल
सरसो को तेल काफी हार्ड होता है। अगर आप सुंदर दिखने के लिए इसका उपयोग करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि सीधे सरसो का ते उपयोग में लानेसे कुछ समय बाद चेहरा काला पड़ने लगता है। 

35

लहसुन
लहसुन को लेकर कई तरह के दावे किये जाते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि लहसुन का प्रयोग सीधे तौर पर चेहरे में नहीं करना चाहिए। इसके आपको जलन हो सकती है और चेहरे पर रैशे निकल सकते हैं।  

45

बेकिंग सोडा
बहुत से लोग सुंदर दिखने के लिए व्यूटी प्रोडेक्ट्स की जगह घरेलू नुस्के का प्रयोग करते हैं। बेकिंग सोडा को कभी भी सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप सीधे इसका प्रयोग करते हैं तो आपके फेस में पिंपल्स की समस्या हो सकती है। 

55

नींबू
बहुत से लोग सुंदर दिखने के लिए नींबू का उपयोग करते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए की नींबू को सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके चेहरे में जलन हो सकती है। सेंसिटिव स्किन पर सीधे नींबू को नहीं रगड़ना चाहिए। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos