लाइफस्टाइल डेस्क. छठ महापर्व (Chhath Puja 2022) नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही हैं। बिहार और यूपी में तो हर जगह छठी मइया के गीत सुनाई दे रहे हैं। घर और घाटों की सफाई हो चुकी है। छठ में घर और बाहर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। जिधर से व्रतधारी घाट पर जाने के लिए गुजरते हैं वहां की गली, सड़क को साफ कर दिया जाता है। रंगोली बनाई जाती हैं। अगर इस बार आप घर में और बाहर खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ रंगोली आइडिया यहां दे रहे हैं, जिसके आधार पर आप ट्रेडिंग रंगोली इस बार बना सकते हैं। आइए नीचे दिखाते हैं खूबसूर रंगोली डिजाइन (chhath puja rangoli design) जो व्रत का मजा दोगुना कर देगा...
किसी भी पूजा के दौरान इस तरह की रंगोली बनाई जाती है। नवग्रह डिजाइन इसे कहा जाता है। छठ पूजा में आप इसे बना सकते हैं। देखने में खूबसूरत डिजाइन बनाने में भी आसान हैं। इसे बनाने के लिए भी आपको सैंड कलर लेने होंगे।
27
छठ पूजा में छठी मईया और सूर्य की उपासना की जाती है। आप सूरज को समर्पित करते हुए इस रंगोली को बना सकते हैं। सैंड कलर से इसे आसानी से बना सकते हैं। घर के बाहर और घाट पर इस तरह का कुछ बना सकते हैं।
37
अगर आप कुछ सिंपल और ट्रेंडी रंगोली बनाना चाहते हैं तो ये बेस्ट हैं। कम वक्त में बेहद खूबसूरत रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी। इस रंगोली को देखकर सब लोग आपके आर्ट की तारीफ जरूर करेंगे।
47
अगर आप रंगोली बनाने में थोड़े से अनाड़ी हैं तो इस डिजाइन को आप ट्राई कर सकते हैं। बहुत ही आसानी से बन जाएगा और देखने में भी खूबसूरत हैं। इसे घर के दरवाजे पर बना सकते हैं।
57
कई जगह पर छठ में कोसी भरा जाता है। वहां पर आप इस रंगोली को ट्राई कर सकते हैं। ये बहुत ही खूबसूरत और छठ मईया को समर्पित रंगोली हैं।
67
फूलों की रंगोली तो हमेशा से लोगों को खूबसूरत लगती हैं। ये फ्रेश लुक देता है। अगर आप इस बार फूलों की रंगोली बनाना चाहते हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं।
77
अगर आप सिंपल रंगोली बनाना चाहते हैं तो सूरज को दर्शाता यह रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाने में कम वक्त लगता है। इसे घाट और सूप रखने वाली जगह पर बना सकते हैं।