Published : Oct 15, 2022, 11:43 AM ISTUpdated : Oct 15, 2022, 11:50 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. त्योहारों का सीजन चल रहा है। दिवाली (Diwali 2022) पर कई दिनों की छुट्टी पड़ने वाली है। कई लोग लॉन्ग वीकेंड (Diwali 2022 long weekend) पर घूमने जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं और पहाड़ों पर जाने का मौका खोज रहे हैं तो ये वक्त घूमने के लिए बहुत अच्छा है। त्योहार पर उत्तर भारत के शहर थोड़े व्यस्त हो सकते हैं और अगर आपको सूकुन की तलाश है तो पहाड़ों पर रुख कर सकते हैं जहां आपको शांति और स्वच्छ हवा मिलेगी। हम आपको बताने जा रहे हैं उन छह हिल स्टेशन के बारे में जहां आप अकेले या परिवार के साथ जाकर लॉन्ग वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं...
साल के इस समय यहां का मौसम हमेशा बेहतरीन रहता है। दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लेने के लिए मसूरी सबसे अच्छी जगह है। जब मसूरी में हैप्पी वैली और जॉर्ज एवरेस्ट पीक (सर जॉर्ज एवरेस्ट के घर पर एक आसान चढ़ाई) जैसी जगहों को एक्सप्लोर करें।
26
लैंसडाउन, उत्तराखंड
दिल्ली के करीब 7 घंटे की दूरी पर उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन (Lansdowne) है।लैंसडाउन उत्तराखंड में स्थित एक छोटा सा शहर है। यह उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है।यहां आपको चारो ओर हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। अगर आप भीड़ भाड़ से कहीं दूर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो यहां का रुख कर सकते हैं। यहां इस मौसम में ठंड पड़ती है। इसलिए यहां जाने से पहले बैग में गर्म कपड़े रखना मत भूलिएगा।
36
मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली घूमने का सबसे अच्छा वक्त अक्टूबर होता है। बारिश कम हो जाती है और आसमान साफ हो जाता है। यहां खूबसूरत वादियों में आप सुकून के पल गुजार सकते हैं। बर्फबारी देखने के लिए आप रोहतांग का भी रुख कर सकते हैं।
46
चंबा, हिमाचल प्रदेश
अगर शहर के हलचल से दूर बिल्कुल शांत जगह पर वक्त गुजारने की ख्वाहिश है तो हिमाचल प्रदेश स्थित चंबा में जा सकते हैं। चंबा में कई मंदिरों और महल है जो कि अद्भुत और प्राचीन है।खज्जियार झील ,चामुन्डा देवी मंदिर और कालाटॉप वन्य जीव अभ्यारण्य घूमने वाली जगह है।
56
धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश स्थितधर्मशाला बहुत लोकप्रिय है और सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। धर्मशाला अपने परिवार के साथ या अकेले यात्रा के लिए एक लंबे वीकेंड पर जाने के लिए अच्छी जगह है। स्वच्छ हवा, आसान ट्रेक, और थोड़ी ठंड और धूप के साथ, कम से कम आप शहर के धुंध से दूर होंगे।
66
चैल, हिमाचल प्रदेश
शिमला में पर्यटकों की भीड़ से बचना चाहते हैं तो आप यहां से 63 किमी दूर चैल जा सकते हैं। सतलुज नदी के किनारे बसा यह छोटा सा शहर साल भर बेहतरीन मौसम का लुत्फ उठाता है। यहां से आप शिमला और कसौली दोनों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.