Pet Care: कुत्तों के लिए जानलेवा होते है ये फूड आइटम, भूलकर भी ना दें उन्हें ये 8 चीजें

Published : Feb 19, 2022, 12:03 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : कई लोगों को घर में पेट्स (pets) रखना बहुत पसंद होता है। इससे उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होता है और उनके घर की रखवाली भी हो जाती है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि हम जब बिस्किट, फल, चिप्स या कुछ खाते हैं तो डॉगी (DOG) हमें बड़ी प्यार भरी नजरों से देखते है, जैसे वो हमसे खाने की चीज मांग रहे हो और हम भी उन्हें वह खाने की चीज दे देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम जिन चीजों को ऐसे ही अपने पेट्स को दे देते हैं वह उनके लिए हानिकारक भी हो सकता है। जी हां, कई ऐसी चीजें हैं जो डॉग्स के लिए नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं ऐसे 8 फूड आइटम (food items) जो आपको कभी भी अपने डॉगी को नहीं देने चाहिए...  

PREV
18
Pet Care: कुत्तों के लिए जानलेवा होते है ये फूड आइटम, भूलकर भी ना दें उन्हें ये 8 चीजें

एवोकाडो
एवोकाडो में पर्सिन होता है, जो एक कवकनाशी जहर है, जो कुत्तों की मौत का कारण भी बन सकता है। यदि वे इसे निगल लेते हैं, तो उन्हें एक या दो दिन के लिए ध्यान से देखें। अगर उन्हें उल्टी, दस्त या पेट की अन्य परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

28

सेब के बीज
सेब के बीजों में साइनाइड होता है, एक रसायन जो हाइपोक्सिया या शरीर में ऑक्सीजन की कमी का कारण बन सकता है। ऐसे में पेट्स को खासतौर पर इसे नहीं देना चाहिए।

38

कैंडी
किसी भी प्रकार की कैंडी डॉगी के लिए हानिकारक होती है क्योंकि उनमें xylitol होता है, जो हमारे पेट्स के लिए सुपर टॉक्सिक होता है। साथ ही चीनी की मात्रा ज्यादा होने के कारण इससे कुत्तों को खुजली भी हो सकती है।

48

कॉफी
कॉफी बीन्स में कैफीन होता है, जो कुत्तों के लिए एक बहुत ही खतरनाक और जहरीला रसायन है। इसका सेवन उनके लिए जानलेवा हो सकता है।

58

लहसुन
पेट्स के लिए लहसुन बहुत जहरीला होता है क्योंकि इसमें थायोसल्फेट होता है जो रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें-  Covid-19 myth: ब्रेस्टफीडिंग करवाने से क्या बच्चों को फैलता है कोरोना, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

covid-19, Immunity: कैसे लगाएं पता कि आपकी इम्यूनिटी हो रही है कमजोर? इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

68

सरसों
सरसों में जहरीले यौगिक होते हैं जो पेट्स के गैस्ट्रोएंटेराइटिस का कारण बन सकते हैं। यह आपके पेट्स के पेट में सूजन का कारण बन सकता है।

78

अंगूर या किशमिश 
अंगूर, किशमिश कुत्तों में किडनी फेलियर का कारण बनते हैं इसलिए आप उन्हें कभी भी उन्हें अंगूर खाने को ना दें और उनको ऐसा भोजन न दें, जिसमें किशमिश हो।
 

88

नमकीन खाद्य पदार्थ
कुत्तों के लिए नमक भी नुकसानदायक होता है। इससे उन्हें बहुत प्यास लगती है और ये अत्यधिक पेशाब का कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  Post Covid exercises: कोरोना के बाद फिर से होना चाहते है फिट, तो इन आसान एक्सरसाइज से करें शुरुआत

Recommended Stories