नई नवेली दुल्हन, जो अपना पहला तीज रख रही है, उनके लिए प्रियंका का ये लुक परफेक्ट होगा। प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के बाद अपनी हरे रंग की पेपरमिंट साड़ी पहनी थी, जिसके चारों ओर हल्के सुनहरे फूलों का काम था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और मांग में सिंदूर लगा रखा था। आप इस तरह का लुक तीज पर ट्राय कर सकते हैं।