Published : Sep 08, 2021, 03:46 PM ISTUpdated : Sep 08, 2021, 03:50 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क: हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2021) का त्योहार हर महिला के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए सजती - संवरती हैं और भगवान भोलेनाथ से उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगती है। इस बार तीज का त्योहार 9 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख पूरी रात जागती है और सुंदर-सुंदर पोशक पहनती हैं। तीज से पहले महिलाएं यह सोचने में व्यस्त हैं कि इस दिन क्या पहनें। तो आज हम आपके लिए लेकर आए है, कुछ सेलिब्रिटीज का लुक, जो आपको तीज पर सही ड्रेस पहनने में मदद करेंगे...
तीज का त्योहार हो और सजने की बात तो भला अंबानी बहुएं कैसे पीछे रहेगी। नीता अंबनी फैशन की दुनिया में टॉप पर रहती हैं। वहीं, टीना भी तीज-त्योहार पर कमाल लगती हैं। उनका ये लुक परफेक्ट तीज लुक है।
26
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ उन फैशन आइकन में से एक हैं जो अपने अद्भुत फैशन सेंस से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। नेहा का यह साड़ी वाला लुक आप भी तीज पर ट्राय कर सकते हैं। इसके लिए एक कढ़ाई वाले ब्लाउज को आपको प्लेन या छोटे प्रिंट वाली एमरल्ड साड़ी के साथ पेयर करना है। अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखते हुए आप इसे डायमंड-एमरल्ड ज्वैलरी के साथ लाइट मेकअप और छोटी बिंदी के साथ पेयर करें।
36
इस तीज पर अगर आप एक सिंपल लेकिन एलिगेंट लहंगा ट्राई करना चाहते हैं? तो आलिया भट्ट का लाइम ग्रीन लहंगा परफेक्ट हो सकता है। वैसे तो इसे सब्यसाची ने डिजाइन किया है। लेकिन आप इस तरह से इसे डिजाइन भी कर सकते हैं। साथ ही इसे चोकर, मांग टिक्का और एक छोटी काली बिंदी और नेचुरल मेकअप से कम्पलीट करें।
46
नई नवेली दुल्हन, जो अपना पहला तीज रख रही है, उनके लिए प्रियंका का ये लुक परफेक्ट होगा। प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के बाद अपनी हरे रंग की पेपरमिंट साड़ी पहनी थी, जिसके चारों ओर हल्के सुनहरे फूलों का काम था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और मांग में सिंदूर लगा रखा था। आप इस तरह का लुक तीज पर ट्राय कर सकते हैं।
56
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल हमेशा अपने स्टाइल के लिए जानी है। उनके कुछ लुक से आप भी तीज के लिए सजेशन ले सकते हैं। हाल ही में, डांस दीवाने के एक एपिसोड में उन्होंने हरे रंग लहंगा चोली पहने देखा गया था। आप भी इस तरह से सिंपल लहंगे को डायमंड और एमरल्ड नेकलेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और कॉकटेल रिंग से एक्सेसराइज करके पहन सकते हैं।
66
पिछले साल करीना को ग्रीन कॉम्ब फॉयल प्रिंटेड क्रेप कुर्ता में मैचिंग चूड़ीदार लेगिंग्स के साथ देखा गया था। उन्होंने नेचुरल मेकअप और हैंगिंग ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को सिंपल रखा था। आप भी इस तरह के कुर्ते के साथ अपने तीज लुक को सिंपल और एलिगेंट रख सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.